लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चेतावनी! एशिया को खतरे में डालने की कोशिश न करे अमेरिका

By निरंकार सिंह | Updated: September 16, 2022 22:07 IST

डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर भारत को धोखा दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए एफ-16 फाइटर जेट को अपग्रेड करने का फैसला किया है।

Open in App

अमेरिकाभारत को अपना सच्चा मित्र बताता है लेकिन वास्तव में वह भारत का दोस्त नहीं है। डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर भारत को धोखा दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए एफ-16 फाइटर जेट को अपग्रेड करने का फैसला किया है। इस फैसले के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्वाधिकारी डोनाल्ड ट्रम्प के एक फैसले को पलट दिया है। जबकि अमेरिका अच्छी तरह से जानता है कि पाकिस्तान चीन के साथ है।  डेमोक्रेट जो बाइडेन ने साल 2021 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी तो भारत ने उनसे काफी उम्मीदें लगाई थीं। हालांकि सुरक्षा विशेषज्ञ बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर काफी आशंकित थे। दरअसल बाइडेन जिस समय सीनेटर थे, वह एक ऐसा फैसला करा चुके थे जिसकी भारत ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई थी। राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन ने एक बार फिर अपना वही पुराना रंग भारत को दिखा दिया है। यह बात है साल 1992 की जब बाइडेन डेलावेयर से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर थे। 

अमेरिका में बतौर राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के जॉर्ज बुश सीनियर तमाम अहम फैसले ले रहे थे। सोवियत संघ का पतन हो चुका था और एक अलग देश के तौर पर रूस अपनी नई शुरुआत कर रहा था।  जनवरी 1991 में भारत ने सोवियत संघ की अंतरिक्ष संस्था ग्लावकॉसमॉस के साथ 235 करोड़ रुपए की एक डील साइन की थी। इस डील के तहत भारत को सात क्रायोजेनिक इंजन मिलने थे। इसके अलावा ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी पर भी बात बन गई थी।  इस डील पर अमेरिका में खूब राजनीति हुई और इसकी अगुवाई कोई और नहीं, बाइडेन कर रहे थे। अमेरिका ने क्रायोजेनिक इंजन टेक्नोलॉजी की बिक्री का विरोध किया। मई 1992 में सीनेट की विदेशी संबंधों पर बनी कमेटी ने इस डील के लिए एक शर्त रख दी। शर्त का प्रस्ताव बुश की तरफ से दिया गया था। अमेरिकी सरकार ने रूस के सामने शर्त रखी कि रूस को 24 अरब डॉलर की वित्तीय मदद दी जाएगी। लेकिन अगर वह क्रायोजेनिक इंजन कॉन्ट्रैक्ट पर हुई डील पर भारत के साथ आगे बढ़ता है तो इस मदद को ब्लॉक कर दिया जाएगा।  

जो बाइडेन  इस कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने ही रूस पर मिसाइल, परमाणु तकनीक या फिर परमाणु हथियारों को ट्रांसफर करने पर अमेरिकी मदद को ब्लॉक करने से जुड़ा एक संशोधन पेश किया था। 1993 में येल्तसिन, अमेरिका के नए राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मिले और यहां वह अमेरिकी दबाव के आगे झुक गए। रूस ने भारत को सात इंजन देने का फैसला तो किया, लेकिन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से मना कर दिया। बाइडेन के एक फैसले की वजह से भारत को इस इंजन को विकसित करने में 15 साल का समय लगा था।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi’s 2025 in pictures: घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर की तस्वीरें, देखिए

विश्वमिनेसोटाः 'डे-केयर' केंद्रों में 10 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी, बच्चे की दी जानी वाली धनराशि को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिला जवाब?, माली और बुर्किना फासो ने अमेरिकी नागरिकों पर लगाया जवाबी यात्रा प्रतिबंध

क्रिकेटINDW vs SLW, 5th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 5-0 से जीती श्रृंखला

विश्वआसिम मुनीर ने पाक सेना मुख्यालय में अपनी बेटी की शादी अपने भाई के बेटे से की

विश्व अधिक खबरें

विश्वNew Year Eve 2026: इन देशों में शानदार तरीके से मनाया जाता है नए साल जश्न, जमकर होती है आतिशबाजी

विश्वतनावपूर्ण संबंधों के बीच जयशंकर बुधवार को ढाका में खालिदा जिया के जनाजे में होंगे शामिल

विश्वबांग्लादेश की एक फैक्ट्री में एक हिंदू मज़दूर को उसके साथी ने गोली मारी, 2 हफ़्ते में यह तीसरी ऐसी हत्या

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी