लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: नाटो के टूटने के आसार

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 28, 2019 07:43 IST

ट्रम्प ने यदि नाटो को अब ‘बेकार’ कहा है तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों ने उसे ‘जिंदा लाश’ करार दे दिया है. तुर्की इससे भी आगे बढ़ गया है.

Open in App

यों तो शीतयुद्ध के खत्म होते ही नाटो सैन्य संगठन का बने रहना बेमतलब हो गया था लेकिन अब भी यूरोप में उसका दबदबा बना हुआ है. डोनाल्ड ट्रम्प जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, यह दबदबा खटाई में पड़ता नजर आ रहा है. फ्रांस और जर्मनी के नेताओं से ट्रम्प की जुबानी मुठभेड़ कई बार हो चुकी है. 

ट्रम्प ने यदि नाटो को अब ‘बेकार’ कहा है तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों ने उसे ‘जिंदा लाश’ करार दे दिया है. तुर्की इससे भी आगे बढ़ गया है. अब तुर्की और अमेरिका के बीच तलवारें खिंच गई हैं. हो सकता है कि तुर्की अब नाटो को खत्म करने की शुरुआत ही कर दे.

इसके तीन कारण हैं- पहला, तुर्की रूस से एस-400 मिसाइल खरीद रहा है, जिसका अमेरिका सख्त विरोध कर रहा है. अमेरिका को शक है कि वह नाटो देशों को जो एफ-35 एस विमान दे रहा है, उन पर ये रूसी मिसाइल जासूसी करेंगे. अमेरिकी सीनेट ने इस सौदे पर प्रतिबंध लगा दिया है. दूसरा, अमेरिका तुर्की के दो सैन्य अड्डों, इंवर्लिक और कुरेसिक को बंद करने के संकेत दे रहा है. 

तुर्की राष्ट्रपति रिसेप तैयब एदरेगन ने घोषणा कर दी है कि यदि तुर्की पर प्रतिबंध लगाए गए तो उक्त दोनों अड्डे बंद कर दिए जाएंगे. तीसरा, अमेरिका इस बात से चिढ़ा हुआ है कि सीरिया के जिन कुर्द लोगों की वह सक्रिय मदद कर रहा है, उनके खिलाफ तुर्की अपनी फौज का इस्तेमाल कर रहा है. रूस के साथ मिलकर वह कुर्दो को दबाने की कोशिश कर रहा है. व्यावहारिक तौर पर सीरियाई युद्ध में तुर्की रूस का सहयोगी बन गया है. 

इसी प्रकार लीबिया में भी तुर्की अपनी सेना भेजने की घोषणा कर चुका है, जो वहां जाकर उस गठबंधन से लड़ेगी, जिसका समर्थन अमेरिका और नाटो देश कर रहे हैं. तुर्की के इस रवैये से अमेरिका बहुत परेशान है, क्योंकि तुर्की में यूरोप की सबसे बड़ी फौज है और वह एक मुस्लिम देश है. 

तुर्की के लोग यूरोप के लगभग सभी देशों में फैले हुए हैं. यदि तुर्की नाटो से बाहर हो गया तो नाटो के भंग होने की शुरुआत तो हो ही जाएगी, यूरोपीय देशों की परेशानी भी बढ़ जाएगी.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?

विश्वIran-Israel War: ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी, वैश्विक तेल सप्लाई पर संकट के बादल

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्वपाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारत उनसे बेहतर तरीके से कैसे कर रहा है ऊर्जा संकट का सामना