लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अपने स्वार्थ के लिए देश का नुकसान कर रहे ट्रूडो 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2024 10:22 IST

इसीलिए भारत के बार-बार मांग करने के बावजूद उन्होंने भारत को वांछित सिख चरमपंथियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है, उल्टे उन्हें बढ़ावा देते रहे हैं।

Open in App

पिछले काफी समय से कनाडा द्वारा भारत के प्रति अपनाई जा रही  विद्वेषपूर्ण भावना अब खुलकर दिखाई देने लगी है। भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा पर सीधे-सीधे आरोप लगाकर तो उसने हद ही कर दी, जिसके बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त वर्मा समेत अन्य ‘लक्षित’ अधिकारियों को कनाडा से वापस बुलाने की घोषणा कर दी।

साथ ही छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित भी कर दिया है। पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी चरमपंथी निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था।

निज्जर की पिछले साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हैरानी की बात यह है कि अपने आरोपों के समर्थन में कनाडा भारत को कोई सबूत उपलब्ध नहीं करा रहा है और इसके बावजूद चाहता है कि भारत अपने अधिकारियों पर उसे कार्रवाई करने दे।

अपने देश की नागरिकता रखने वाले एक आतंकवादी की मौत पर तो कनाडा भारत के साथ संबंध खराब करने के निम्नतम स्तर तक भी जाने में संकोच नहीं कर रहा है और चाहता है कि भारत बिना किसी सबूत के ही अपने राजनयिकों को निराधार छोड़ दे! भारत ने कनाडा की मांग को ठुकराते हुए अपने राजनयिकों को मिली डिप्लोमेटिक और कांसुलर इम्युनिटी हटाने से इंकार कर दिया है।

सोमवार को कनाडा के उच्चायुक्त को देश से निकालने की घोषणा के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि ट्रूडो सरकार ने भारतीय अधिकारियों के खिलाफ अपने आरोपों के समर्थन में भारत को ‘सबूत का एक टुकड़ा’ तक नहीं दिखाया था।

दरअसल ट्रूडो कनाडा में अक्तूबर 2025 में प्रस्तावित चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह सारी हरकतें कर रहे हैं, क्योंकि कनाडा में सिखों की आबादी करीब 2.1 फीसदी है और ट्रूडो को अपनी सरकार बनाने के लिए जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) का समर्थन लेना पड़ा था। इसीलिए भारत के बार-बार मांग करने के बावजूद उन्होंने भारत को वांछित सिख चरमपंथियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है, उल्टे उन्हें बढ़ावा देते रहे हैं।

लेकिन ट्रूडो को शायद अंदाजा नहीं है कि उनका यह खतरनाक खेल एक दिन उनके देश पर ही भारी पड़ने वाला है, क्योंकि कहावत है कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वह खुद उसमें गिरता है। पाकिस्तान का उदाहरण सामने है, जो भारत में आतंकवाद फैलाने के चक्कर में खुद आतंकवादियों का शिकार हो रहा है।

ट्रूडो को समझना चाहिए कि चुनावी लाभ जैसे अपने राजनीतिक हितों के लिए वे अपने देश की एकता और अखंडता को खतरे में डाल रहे हैं और एक दिन उन्हें अपने देश में ही अलग खालिस्तान की मांग का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :जस्टिन ट्रूडोभारतकनाडासिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत