लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अमेरिका में बज रहा भारतवंशियों का डंका

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 19, 2022 12:04 IST

भारत के प्रवासी प्रायः उत्साही नौजवान ही होते हैं जो वहां पढ़ने जाते हैं, वे या तो वहीं रह जाते हैं या फिर यहां से अनेक सुशिक्षित लोग बढ़िया नौकरियों की तलाश में अमेरिका जा बसते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय लोग जिस देश में भी जाकर बसे हैं, वे उस देश के हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थानों तक पहुंच गए हैं।इस समय दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति और महासंपन्न देश अमेरिका है, जहां इस समय 50 लाख लोग भारतीय मूल के हैं।यदि अमेरिका में 200 साल पहले से भारतीय बसने शुरू हो जाते तो शायद अमेरिका भी मॉरीशस, सूरीनाम वगैरह की तरह भारत-जैसा देश बन जाता।

भारतीय मूल के लगभग दो करोड़ लोग इस समय विदेशों में फैले हुए हैं। लगभग दर्जन भर देश ऐसे हैं, जिनके राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री वगैरह भारतीय मूल के हैं। भारतीय लोग जिस देश में भी जाकर बसे हैं, वे उस देश के हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थानों तक पहुंच गए हैं। इस समय दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति और महासंपन्न देश अमेरिका है, जहां इस समय 50 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। 

इसके कारण भारत से प्रतिभा-पलायन जरूर हुआ है लेकिन अमेरिका के ये भारतीय मूल के नागरिक सबसे अधिक संपन्न, सुशिक्षित और सुखी लोग हैं, ऐसा कई सर्वेक्षणों ने सिद्ध किया है। यदि अमेरिका में 200 साल पहले से भारतीय बसने शुरू हो जाते तो शायद अमेरिका भी मॉरीशस, सूरीनाम वगैरह की तरह भारत-जैसा देश बन जाता। 

भारत के प्रवासी प्रायः उत्साही नौजवान ही होते हैं जो वहां पढ़ने जाते हैं, वे या तो वहीं रह जाते हैं या फिर यहां से अनेक सुशिक्षित लोग बढ़िया नौकरियों की तलाश में अमेरिका जा बसते हैं। उनके साथ उनके माता-पिता भी वहीं बसने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद भारतीय अप्रवासियों की औसत आयु 41 वर्ष है, जबकि अन्य देशों के अप्रवासियों की 47 वर्ष है। 

लगभग 50-55 साल पहले जब मैं न्यूयाॅर्क की सड़कों पर घूमता था तो कभी-कभी कोई भारतीय ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर दिख जाता था लेकिन अब हर बड़े शहर और प्रांत में भारतीय भोजनालयों में भीड़ लगी रहती है। विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों और अध्यापकों की भरमार है। अमेरिका की कई कंपनियों और सरकारी विभागों के सिरमौर भारतीय मूल के लोग हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि आज से 24 साल पहले मैंने जो लिखा था, वह भी शीघ्र हो ही जाए। ब्रिटेन की तरह अमेरिका का शासन भी किसी भारतीय मूल के व्यक्ति के हाथ में ही हो।

टॅग्स :भारतअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMann Ki Baat: पीएम मोदी ने साल 2025 के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम को किया संबोधित, भारत के गौरवशाली पलों को याद किया, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की

कारोबारसिगरेट पीना अब होगा महंगा, जल्द बढ़ जाएंगे दाम; सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चुटकी

भारतNew Year Eve 2026: घर पर ऐसे मनाएं नए साल का जश्न, परिवार के साथ यादगार रहेगा पल

कारोबारकौन हैं जयश्री उल्लाल? भारतीय मूल की अरबपति हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में टॉप पर

कारोबार1 जनवरी 2026 से होंगे 9 बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या होगा इसका असर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

विश्वभारत ने 10 मई की सुबह नूर खान वायुसेना अड्डे पर हमला किया था?, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने किया कबूल

विश्वभारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान “बंकर में छिपने” की सलाह दी गई थी?, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का खुलासा

विश्वशरीफ उस्मान हादी की हत्या, फरार 2 संदिग्ध फैसल और आलमगीर?, पुलिस का दावा- भारत के मेघालय में घुसे?, बीएसएफ ने कहा- निराधार और भ्रामक