लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चीन कर रहा है पाकिस्तान का सबसे ज्यादा नुकसान

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 19, 2022 09:50 IST

संयुक्त राष्ट्र ने लश्करे-तैयबा के आतंकी साजिद मीर को ज्यों ही अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की कोशिश की, चीन ने उसमें अड़ंगा लगा दिया. इससे नुकसान पाकिस्तान की हो रहा है.

Open in App

चीन कहता है कि पाकिस्तान और उसकी दोस्ती ‘इस्पाती’ है लेकिन मेरी समझ में चीन ही उसका सबसे ज्यादा नुकसान कर रहा है. आतंकवादियों को बचाने में चीन पाकिस्तान की मदद खम ठोंककर करता है और इसी कारण पाकिस्तान को पेरिस की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था (एफएटीएफ) मदद देने में देर लगाती है. इस समय पाकिस्तान में अतिवर्षा के कारण डेढ़ हजार लोग मर चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं. महंगाई आसमान छू रही है. बेरोजगारी ने लोगों के हौसले पस्त कर दिए हैं. 

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए दुनिया के राष्ट्रों के आगे झोली फैला रहे हैं. लेकिन चीन ने अभी-अभी फिर ऐसा कदम उठा लिया है, जिसके कारण पाकिस्तान बदनाम भी हो रहा है और उसे अंतरराष्ट्रीय सहायता मिलने में भी दिक्कत होगी. संयुक्त राष्ट्र ने लश्करे-तैयबा के कुख्यात आतंकवादी साजिद मीर को ज्यों ही अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की कोशिश की, चीन ने उसमें अड़ंगा लगा दिया.

यह प्रस्ताव भारत और अमेरिका लाए थे. सुरक्षा परिषद ने जब-जब पाकिस्तान के इन लोगों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करके इन पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, चीन ने उसका विरोध कर दिया. गत माह अब्दुल रउफ अजहर और गत जून अब्दुल रहमान मक्की के मामले में भी चीन ने यही किया. चीन यही समझ रहा है कि ऐसा करके वह पाकिस्तान का भला कर रहा है लेकिन इससे पाकिस्तान का नुकसान होने की पूरी संभावना है. 

साजिद मीर को मरा हुआ बताकर क्या पाकिस्तान ने अपने आपको झूठों का सरदार सिद्ध नहीं कर लिया था? बेहतर तो यह हो कि शाहबाज शरीफ हिम्मत करें और संयुक्त राष्ट्र का साथ दें. वे पाकिस्तान को बदनामी और कलंक से बचाएं.

टॅग्स :चीनपाकिस्तानशहबाज शरीफशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा