लाइव न्यूज़ :

China–India relations: ड्रैगन के विस्तारवादी एजेंडे से सतर्क रहना होगा भारत को?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 22, 2024 05:49 IST

China–India relations: मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब कुछ सप्ताह पहले ही भारतीय और चीनी सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में दो अंतिम टकराव स्थलों से सैनिकों की वापसी पूरी की है.

Open in App
ठळक मुद्देपक्षों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कई वार्ताओं के बाद समझौता हुआ था. लगभग साढ़े चार वर्ष के अंतराल के बाद दोनों क्षेत्रों में गश्त भी शुरू कर दी है. भारत और चीन पड़ोसी हैं और बने रहेंगे.

China–India relations: भारत और चीन ने पारस्परिक विश्वास और समझ की बहाली के लिए एक रोडमैप की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की है. इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष डोंग जून के साथ वार्ता के दौरान 2020 के ‘दुर्भाग्यपूर्ण सीमा संघर्षों’ से सबक लेने की बात भी कही. दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात लाओस की राजधानी विएंतियाने में हुई. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब कुछ सप्ताह पहले ही भारतीय और चीनी सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में दो अंतिम टकराव स्थलों से सैनिकों की वापसी पूरी की है.

इससे पहले दोनों पक्षों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कई वार्ताओं के बाद समझौता हुआ था. दोनों पक्षों ने लगभग साढ़े चार वर्ष के अंतराल के बाद दोनों क्षेत्रों में गश्त भी शुरू कर दी है. भारत और चीन पड़ोसी हैं और बने रहेंगे. इसलिए संघर्ष के बजाय सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. इससे जो सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनेंगे उनका वैश्विक शांति और समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

जब दोनों देशों के बीच तनाव बना रहता है तो स्वाभाविक रूप से उनका आर्थिक विकास भी प्रभावित होता है. इसलिए पड़ोसी देश के साथ रिश्ते मधुर बने रहें, इसके लिए प्रयास तो होने ही चाहिए. भारत और चीन के बीच भी रिश्तों में टकराव इसलिए होता रहता है क्योंकि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा की मर्यादा का पालन नहीं करता, अपनी विस्तारवादी नीति पर लगाम नहीं लगाता.

जानकारों का कहना है कि चीन के किसी भी कदम पर दावे के साथ कुछ कहना मुश्किल होता है. अतीत में भी चीन के साथ कई समझौते हुए हैं. वह कब अपना रुख बदल ले, कहा नहीं जा सकता. वहीं विशेषज्ञों को यह भी लगता है कि चीन अपने विस्तारवादी प्रयासों को फिर से शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा है.

भारत को चीन के विस्तारवादी एजेंडे को आगे बढ़ाने के प्रयासों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए. मौजूदा शांति को स्थायी शांति के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. चीन एक ऐसा देश है जिसमें ‘विश्वसनीयता की कमी’ है. इस देश ने हमेशा दो कदम आगे बढ़कर एक कदम पीछे हटने की नीति का पालन किया है.

इसलिए चीन को लेकर भारत को सतर्क रहना चाहिए. हमारी रणनीति बहुआयामी होनी चाहिए. हमें अपना रक्षा बजट बढ़ाना चाहिए क्योंकि सेना में लगातार निवेश से भारत की रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी. चीन पर आर्थिक रूप से प्रभाव डालकर भी हमें लाभ मिल सकता है. अपने पड़ोसी चीन को लेकर भारत सतर्क रहे, विश्वास करे, पर सत्यापन भी करे और सैन्य शक्ति भी लगातार बढ़ाता रहे. 

टॅग्स :चीनदिल्लीजम्मू कश्मीरलद्दाखनरेंद्र मोदीशी जिनपिंगराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप