लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: वेनेजुएला-नया शीतयुद्ध?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 28, 2019 18:58 IST

ट्रम्प का कहना है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अपनी कुर्सी खाली करें. वे पिछले साल राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए थे लेकिन उन पर धांधली के आरोप हैं.

Open in App

लातिन अमेरिका के देश वेनेजुएला में वैसी ही स्थिति बनती दिखाई पड़ रही है, जैसी कि 1962 में क्यूबा में बनी थी. जो तनाव वहां अभी चल रहा है, यदि एक हफ्ते में वह नहीं सुलझा तो कोई आश्चर्य नहीं कि डोनाल्ड ट्रम्प की अमेरिकी सरकार वहां अपनी फौजें चढ़ा दे. अमेरिका का समर्थन लगभग सभी प्रमुख यूरोपीय राष्ट्र कर रहे हैं लेकिन रूस और चीन उसका विरोध कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने फिदेल कास्त्नो के वक्त क्यूबा में किया था.क्यूबा और वेनेजुएला की हालत में फर्क यह है कि यहां यह मामला बिल्कुल आंतरिक है. इसका महाशक्तियों से कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन ट्रम्प जैसे ‘महान’ नेता मानते नहीं हैं. ट्रम्प का कहना है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अपनी कुर्सी खाली करें. वे पिछले साल राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए थे लेकिन उन पर धांधली के आरोप हैं.अभी-अभी हुए संसद के चुनाव में मादुरो के विरोधियों का बहुमत हो गया है. उनके 35 वर्षीय नेता युवान गोइदो ने खुद को राष्ट्रपति घोषित कर दिया है. सत्ता-पलट की घोषणा कर दी है. जनता सड़कों पर उतर आई है. दर्जनों लोग हताहत हो गए हैं. यों तो वेनेजुएला एक बड़ा तेल उत्पादक देश है लेकिन 1998 में प्रख्यात नेता ह्यूगो शावेज के राष्ट्रपति बनते ही इसकी अर्थव्यवस्था अधोगामी होती गई. उन्होंने विदेशों से कर्ज लेकर आम जनता को खुश करने के लिए अंधाधुंध रियायतें देनी शुरू कर दीं. आज वेनेजुएला की स्थिति यह है कि आम आदमी के इस्तेमाल की चीजों के दाम भी सोने-चांदी के बराबर हो गए हैं. लोगों को अपना पेट भरने के लिए लूट-मार करनी पड़ती है. सुरक्षा परिषद में वेनेजुएला का मामला पहुंच गया है लेकिन जाहिर है कि संयुक्त राष्ट्र वहां हस्तक्षेप नहीं कर पाएगा, क्योंकि रूस और चीन का वीटो हो जाएगा. बेहतर तो यही होगा, जैसा कि भारत सरकार कह रही है, इस मामले को वेनेजुएला के लोग खुद हल करें. वरना अब एक नए शीतयुद्ध का आरंभ तो हो ही चुका है.

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?