लाइव न्यूज़ :

योगेश कुमार गोयल का ब्लॉग: मानवता के लिए नई चंद्र यात्रा की शुरुआत

By योगेश कुमार गोयल | Updated: July 20, 2023 10:05 IST

संयुक्त राष्ट्र समिति (सीओपीयूओएस) के 64वें सत्र के दौरान 2017 में बने एक गैर-सरकारी संगठन 'मून विलेज एसोसिएशन' ने बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर एक आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में नामित करने का अनुरोध किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देइस वर्ष दूसरा अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 'मानवता के लिए नई चंद्र यात्रा की शुरुआत' थीम के साथ मनाया जा रहा है20 जुलाई 1969 को पहली बार किसी इंसान ने चंद्रमा की सतह पर कदम रखा थाअमेरिकी अंतरिक्ष उड़ान 'अपोलो-11' मिशन के हिस्से के रूप में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले मानव थे

चंद्रमा की सतह पर मानव द्वारा पहली लैंडिंग की वर्षगांठ के रूप में 20 जुलाई को 'अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस' मनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाने का आवेदन संयुक्त राष्ट्र कार्यालय फॉर आउटर स्पेस अफेयर्स को प्रस्तुत किया गया था. 

संयुक्त राष्ट्र समिति (सीओपीयूओएस) के 64वें सत्र के दौरान 2017 में बने एक गैर-सरकारी संगठन 'मून विलेज एसोसिएशन' ने बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर एक आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में नामित करने का अनुरोध किया गया था. 

'मून विलेज एसोसिएशन' सरकारों, उद्योग, शिक्षा जगत तथा मून विलेज के विकास में रुचि रखने वाली जनता के लिए एक स्थायी वैश्विक अनौपचारिक मंच के रूप में कार्य करता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 9 दिसंबर 2021 को इस एसोसिएशन तथा संगठन के भीतर कई अन्य समूहों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को मान्यता प्रदान की, जिसके बाद वैश्विक समुदाय द्वारा यह दिवस 20 जुलाई 2022 को पहली बार मनाया गया. 

यह दिवस मनाने का उद्देश्य चंद्रमा के सतत उपयोग और अन्वेषण तथा चंद्र ग्रह पर और उसके आसपास की गतिविधियों के नियमों की आवश्यकता को बताना और बढ़ावा देना है. 

इस वर्ष दूसरा अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 'मानवता के लिए नई चंद्र यात्रा की शुरुआत' थीम के साथ मनाया जा रहा है और ऐसे में भारत के लिए इस दिवस का महत्व बहुत ज्यादा है क्योंकि 14 जुलाई को ही चंद्र मिशन के तहत 'चंद्रयान-3' लांच किया गया है, जो अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और जिसके 23-24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की संभावना है. 

जहां तक 20 जुलाई को 'अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस' मनाए जाने की बात है तो 20 जुलाई 1969 को पहली बार किसी इंसान ने चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था. अमेरिकी अंतरिक्ष उड़ान 'अपोलो-11' मिशन के हिस्से के रूप में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले मानव थे.

टॅग्स :चंद्रमाभारतअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा