लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: विकास का सशक्त माध्यम है टेलीविजन

By रमेश ठाकुर | Updated: November 21, 2023 13:24 IST

टेलीविजन की पकड़ सिर्फ मनोरंजन तक ही नहीं है बल्कि समाचार, विचार, शिक्षा और जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बात साल 1996 की है, जब पहली बार विश्व टेलीविजन फोरम की याद में हर साल 21 नवंबर को 'विश्व टेलीविजन दिवस' मनाने का प्रचलन शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना और मनोरंजन का बड़ा हिस्सा आधुनिक काल में टेलीविजन पर आकर ठहर गया हैटेलीविजन ने संचार को दृश्य के तौर पर आंखें प्रदान कर दी हैंटेलीविजन की पकड़ सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रही

सूचना और मनोरंजन का बड़ा हिस्सा आधुनिक काल में टेलीविजन पर आकर ठहर गया है। टेलीविजन दर्शकों को उनकी पसंद की सारी मनचाही सामग्री घर बैठे परोस रहा है।

अन्य साधन जैसे रेडियो ने जहां आवाज और अखबार ने पठनीय माध्यमों से सूचनाओं को पंख लगाए हैं, वहीं टेलीविजन ने संचार को दृश्य के तौर पर आंखें प्रदान कर दी हैं। टेलीविजन की पकड़ सिर्फ मनोरंजन तक ही नहीं है बल्कि समाचार, विचार, शिक्षा और जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

बात साल 1996 की है, जब पहली बार विश्व टेलीविजन फोरम की याद में हर साल 21 नवंबर को 'विश्व टेलीविजन दिवस' मनाने का प्रचलन शुरू हुआ। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने लोगों के निर्णय की क्षमता पर ऑडियो-विजुअल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और अन्य प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने में टीवी की संभावित भूमिका को पहचानने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।

टेलीविजन की ताकत ने उसे सर्वसम्मति से पास करवा दिया। भारत में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत दिल्ली से 15 सितंबर, 1959 को हुई, जिसने कुछ सालों में तेजी से रफ्तार पकड़ी।

बहरहाल, टीवी के आविष्कार की जहां तक बात है, तो एक प्रसिद्ध स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड ने साल 1924 में टीवी का आविष्कार किया। फिर 1927 में संसार में पहले वर्किंग टेलीविजन का निर्माण हुआ, जिसे सितंबर की पहली तारीख और सन् 1928 को प्रेस के सामने प्रस्तुत किया गया। इसके बाद टीवी ने अपना ऐसा प्रभाव छोड़ा, जिसके सामने समूचा संसार नतमस्तक हो गया।

 पत्रकारिता क्षेत्र में टीवी की महत्ता को कोई कमतर नहीं आंक सकता। दरअसल, दृश्य टीवी की ताकत होते हैं। कवरेज के दौरान दिखाए गए दृश्यों पर दुनिया आंख मूंदकर विश्वास करती है। बेशक, भारत में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत देरी से हुई हो, पर हिंदुस्तान में टेलीविजन पत्रकारिता का इतिहास काफी पुराना है।

प्रसारण क्षेत्र पर आजादी के बाद दूरदर्शन का लगभग तीन दशकों तक एकाधिकार रहा। लेकिन सन् 1990 के बाद से प्राइवेट चैनलों पर चौबीसों घंटे के समाचार की शुरुआत ने चीजों को बहुत तेजी से बदल डाला। पुरानी रूढ़ व्यवस्थाओं को बदलने से लेकर नए-नए वैज्ञानिक आविष्कारों तक सूचनाओं के आदान-प्रदान में टीवी की भूमिका अहम रही है और सिलसिला आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीसंयुक्त राष्ट्रScotlandपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

क्रिकेटदीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफान, नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब