लाइव न्यूज़ :

बुद्ध पूर्णिमा पर रंगनाथ सिंह का ब्लॉग: 10 दिन की विपस्सना के बाद में अन्दर तक थिर गया था

By रंगनाथ सिंह | Updated: May 16, 2022 11:42 IST

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रंगनाथ सिंह मई, 2018 में एसएन गोयनका विपस्सना केंद्र में अपने 10 दिन के प्रवास का अनुभव साझा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है।मान्यता है कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ, उन्हें बोधि मिली और उनका महापरिनिर्वाण हुआ था।

आज बुद्ध पूर्णिमा है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध का जन्म हुआ, बोधि प्राप्त हुई और निर्वाण प्राप्त हुआ। अहिंसा, शाकाहार, योग, ध्यान और मठ जैसी चीजें भारत को बुद्ध की देन हैं। बुद्ध की शिक्षा उनके लिए है जो मानसिक दुखों से मुक्ति चाहते हैं।

साल 2018 में विपस्सना जाने से पहले मैं बुद्ध धर्म के बारे में किताबी बातें जानता था। महज 10 दिनों के विपस्सना से मैं अन्दर तक थिर गया था। 10 दिनों के विपस्सना का मुझपर दो-तीन महीने असर रहा। उसके बाद, मैं यही सोचता रहा कि यदि 10 दिन में मैं इतना बदल सकता हूँ तो कोई व्यक्ति साल-छह महीने यदि विपस्सना करे तो उसका क्या होगा!

विपस्सना के बाद मैं यह सोचकर हैरान था कि एक भारतीय ने ढाई हजार साल पहले चित्त को शान्त करने की अचूक टेकनिक पा ली थी। तमाम तरह के तकनीकी-वैज्ञानिक विकास के बाद भी मानव मन मनुष्य की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। बुद्ध ने मन के परिष्कार का विज्ञान दुनिया को दिया।

कुछ साल पहले मुझे एक बुद्ध प्रतिमा उपहार में मिली। उपहार देने वाले को दिली साधुवाद देते हुए पैकेट खोलकर मूर्ति किताब की आलमारी में रख दी। तब से जब भी उस आलमारी के सामने से गुजरता हूँ काँच की दीवार के पीछे आँखें मूँदे बुद्ध मुझे देखते मिलते हैं। उन्हें देखते हुए देखकर बुद्ध-वचन का स्मरण हो आता है। प्रतीकों की शक्ति का मुझे व्यावहारिक अनुभव हुआ।

जिन्हें फर्क नहीं पड़ता उनकी कोई बात नहीं। जिन्हें फर्क पड़ता है कि आज बुद्ध पूर्णिमा है, कम से कम उन्हें इस एक दिन हर तरह के प्रमाद से बचना चाहिए। बुद्ध का सामाजिक सन्देश करुणा एवं मैत्री है। बुद्ध-वचन दूसरों को सुधारने का साधन नहीं हैं बल्कि खुद के परिष्कार का माध्यम हैं। नमो बुद्धाय।

टॅग्स :बुद्ध पूर्णिमागौतम बुद्धरंगनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

पूजा पाठजीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

पूजा पाठBuddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए पूजा विधि और इस पर्व का महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना