लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग:बस्तियों का रुख क्यों कर रहे हैं तेंदुए ?

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: October 18, 2024 09:24 IST

यदा-कदा जंगल महकमे के लोग इन्हें पिंजरा लगा कर पकड़ते हैं और फिर पकड़े गए स्थान के करीब ही किसी जंगल में छोड़ देते है. चूंकि तेंदुए की याददाश्त  बेहतरीन होती है, सो वह लौट कर वहीं आ जाता है.

Open in App

कहा जाता है कि बरसात के मौसम में जंगल में मंगल होता है. घने वन झूमते हैं और हर जानवर के लिए पर्याप्त भोजन होता है. लेकिन इस बार अकेले उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में तेंदुए ऐसे मौसम में बस्ती की तरफ आ रहे हैं और उनकी भिड़ंत इंसान से हो रही है.

मुरादाबाद-अमरोहा के सैकड़ों किसान तेंदुए के डर से खेत नहीं जा रहे तो लोगों ने दिन में भी जंगल या एकांत से गुजरना छोड़ दिया है. हापुड़ और मेरठ में भी घनी बस्ती में तेंदुआ पालतू जानवरों का शिकार कर चुका है. बिजनौर में तेंदुआ 25 से अधिक जान ले चुका है. पीलीभीत के आसपास एक हजार से अधिक तेंदुओं के घूमने की बात  जंगल महकमा कह रहा है. उत्तर प्रदेश में तो भेड़िये, सियार, कुछ जगह बाघ के कारण लोगों में दहशत है.

लेकिन असम, राजस्थान,  हिमाचल प्रदेश से भी तेंदुए के गांवों तक आने की खबर को सामान्य नहीं माना जा सकता. यह सच है कि जंगलों में बाघ की संख्या बढ़ने से तेंदुओं को पलायन  करना पड़ रहा है लेकिन बरसात में पलायन का बड़ा कारण बदलता मौसम है. तेंदुए जैसे जानवर को क्या जलवायु परिवर्तन से जूझने में दिक्कत हो रही है?

चीता हमारे सामने उदाहरण है कि आजादी के बाद कैसे वह हमारे देश से लुप्त हुआ था. आज भले ही तेंदुए की संख्या पर्याप्त है लेकिन जब उसका इंसान से टकराव बढ़ेगा तो जाहिर है कि उसके प्रजनन, भोजन, पर्यावास सभी पर कुप्रभाव पड़ेगा, खासकर जब जलवायु परिवर्तन की मार अब जानवरों पर बुरी तरह से पड़  रही है.

 यह बात गौर करने की है कि कुछ साल पहले तक  तेंदुए के शावक जनवरी से मार्च तक दिखाई देते थे, लेकिन इस बार भारी बरसात में अर्थात जुलाई में जगह-जगह शावक दिखे. जाहिर है कि बदलते मौसम ने तेंदुए के प्रजनन काल में बदलाव कर दिया है. हो यह रहा है कि बाघ के कारण तेंदुए गहरे जंगल को छोड़ने पर जब मजबूर होते हैं तो वे बस्ती-शहर के पास डेरा डालते हैं, जहां तापमान बढ़ने का कुप्रभाव सबसे अधिक है और इसने उनके मूल स्वभाव में परिवर्तन ला दिया है.

घने  जंगल कम होने से तेंदुए के इलाके में बाघ का कब्जा हो गया और पानी और घास पर जीने वाले जीव, जो कि मांसाहारी जानवरों के भोजन होते हैं, उनकी पर्याप्त संख्या होने के बावजूद तेंदुए को अधिक गरम इलाके में आना पड़ रहा है. जान लें कि जंगल का जानवर इंसान से सर्वाधिक भयभीत रहता है और वह बस्ती में तभी घुसता है जब वह पानी या भोजन की तलाश में बेहाल हो जाए.

चूंकि तेंदुआ कुत्ते से लेकर मुर्गी तक को खा सकता है, अतः जब एक बार  लोगों की बस्ती की राह पकड़ लेता है तो सहजता से शिकार मिलने के लोभ में बार-बार यहां आता है. यदा-कदा जंगल महकमे के लोग इन्हें पिंजरा लगा कर पकड़ते हैं और फिर पकड़े गए स्थान के करीब ही किसी जंगल में छोड़ देते है. चूंकि तेंदुए की याददाश्त  बेहतरीन होती है, सो वह लौट कर वहीं आ जाता है.

यदि इंसान चाहता है कि वह तेंदुए जैसे जंगली जानवरों का निवाला न बने तो जरूरत है कि  नैसर्गिक जंगलों को  छेड़ा न जाए, जंगल में इंसानों की गतिविधियों पर सख्ती से रोक  लगे. खासकर जंगलों में नदी-नालों पर खनिज या रेत उत्सर्जन के नाम पर नैसर्गिक संरचनाओं को उजाड़ा न जाए.

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेशहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप