लाइव न्यूज़ :

विष्णुगुप्त का ब्लॉग: पीओके में उठती आजादी की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 17:00 IST

हाल ही में पीओके में पाकिस्तान से मुक्ति को लेकर बहुत बड़ा और दुनिया का ध्यान खींचने वाला आंदोलन हुआ है. यह आंदोलन जेकेएलएफ के प्रमुख मोहम्मद सगीर के नेतृत्व में शुरू हुआ है.

Open in App

विष्णुगुप्त

धारा 370 हटाए जाने की भारत की वीरता अब पाकिस्तान के अस्तित्व पर न केवल भारी पड़ रही है बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. यह अलग बात है कि पाकिस्तान की पुलिस-सैनिक पीओके में बज रही खतरे की घंटी को बंद करने के लिए उत्पीड़न और बर्बरता का सहारा ले रहे हैं. फिर भी खतरे की घंटी की आवाज दुनिया तक कैसे नहीं पहुंचेगी? यह आवाज पूरी दुनिया में सुनी जा रही है, दुनिया के अखबारों की सुर्खियां भी बन रही है. 

हाल ही में पीओके में पाकिस्तान से मुक्ति को लेकर बहुत बड़ा और दुनिया का ध्यान खींचने वाला आंदोलन हुआ है. यह आंदोलन जेकेएलएफ के प्रमुख मोहम्मद सगीर के नेतृत्व में शुरू हुआ है. 

पाकिस्तान विरोधी आंदोलन में हजारों लोग शामिल हुए और सभी लोगों ने पाकिस्तान से आजादी की मांग की तथा अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी से आत्म निर्णय का अधिकार दिलवाने की अपील की गई. जेकेएलएफ के इस आंदोलन ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. यही कारण है कि पाकिस्तान ने जेकेएलएफ के आंदोलन को कमजोर करने के सभी हथकंडे अपनाए. 

जेकेएलएफ का दावा है कि पाकिस्तानी पुलिस ने करीब 40 लोगों को गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि आंदोलनकारी लोगों के परिजनों का भी उत्पीड़न जारी है. 

यह सही है कि पाकिस्तान ने कश्मीर के बड़े भूभाग पर कब्जा तो जरूर कर लिया था, पर पीओके के संसाधनों का प्रयोग पाकिस्तान की भलाई और विकास के लिए किया जाता है, पीओके को कुछ भी नहीं मिलता है.  

भारत अब पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक कूटनीति पर चल रहा है. यह एक अच्छी कूटनीति है. बलूचिस्तान की अस्मिता और स्वतंत्रता को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत सवाल उठा रहा है. अब भारत को पीओके के प्रश्न पर आक्रामक नीति अपनानी होगी. 

पीओके भी हमारा अंग है. वहां की जा रही हर पाकिस्तानी करतूत को उजागर करने की जरूरत है. जब दुनिया को यह पता चलेगा कि धारा 370 की समाप्ति का विरोध करने वाला पाकिस्तान खुद पीओके में हिंसा बरपा रहा है और मानवता का खून कर रहा है तो फिर पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने उजागर हो जाएगा.

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तान उच्चायोगपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो