लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: प्राचीन अभिलेखों में भी है प्रेम कहानियों का जिक्र

By डॉ शिवाकान्त बाजपेयी | Updated: February 14, 2022 11:31 IST

भारतीय परंपरा में चार पुरुषार्थो में काम को भी सम्मिलित किया गया है जो कि प्रकारांतर से कहीं-न-कहीं प्रेम से ही संबंधित है। पूरे विश्व साहित्य में प्रेम से संबंधित कई कथाए हैं।

Open in App

बसंत के इस मौसम में वैलेंटाइन डे के बहाने फिर से संत वैलेंटाइन की कहानी जीवंत हो उठी जिनकी याद में इस साप्ताहिक प्रेमोत्सव का आयोजन पश्चिमी देशों या यूं कहें कि अब सब जगह होने लगा है और हमारा देश भी इससे अछूता नहीं है. हालांकि, हमारे देश में बसंतोत्सव और मदनोत्सव के आयोजन की परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है. इस  दृष्टि से भारतीय साहित्य का क्षितिज अत्यंत समृद्ध और व्यापक है. हमारे यहां कालिदास से लेकर कबीर तक ढाई आखर प्रेम की मीमांसा करते रहे हैं.

भारतीय परंपरा में चार पुरुषार्थो में काम को भी सम्मिलित किया गया है जो कि प्रकारांतर से कहीं-न-कहीं प्रेम से ही संबंधित है और इसी प्रेम से संबंधित प्राचीन कथाओं ने पूरे विश्व साहित्य को समृद्ध किया है. फिर चाहे वह कालिदास का मेघदूत हो या  विक्रमोर्वशीयम वर्णित पुरुरवा-उर्वशी कथा हो या इससे भी आगे दुष्यंत-शकुंतला, नल-दमयंती, वासवदत्ता-उदयन-पद्मावती, अर्जुन-सुभद्रा, कृष्ण-राधा-रुक्मिणी. रोचक है कि यह सूची यहीं समाप्त नहीं होती.

मीरा-कृष्ण और रूपमती-बाजबहादुर तथा मानसिंह और मृगनयनी की कहानियां आज भी जनमानस में प्रचलित हैं.यह कहानियां केवल साहित्य तक ही सीमित नहीं हैं, इनके प्रमाण प्राचीन ब्राह्मी अभिलेखों में भी मिलते हैं जिनमें से एक में सुतनुका देवदासी और रूपदक्ष देवदत्त का जिक्र मिलता है. यह अभिलेख लगभग दो हजार वर्ष पुराना है जो कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रामगढ़ स्थिति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत संरक्षित गुफाओं में अंकित है.

इसी प्रकार का एक अन्य उदाहरण राजा भोज की राजधानी धार में स्थित भोजशाला से प्राप्त पारिजात मंजरी नाटक का है. 13वीं सदी में अभिलिखित यह नाट्य कथा पत्थर पर अंकित है जिसमें राजा अर्जुन वर्मन तथा नायिका पारिजात मंजरी की प्रेम गाथा है.

इसके अलावा देश के अनेक भागों में स्थानीय स्तर पर भी कहानियां हैं, जिनमें लोरिक-चंदा, ढोला-मारू आदि सम्मिलित हैं. जब बात प्रेम की अभिव्यक्ति को अक्षुण्ण बनाए रखने की हो तो सिरपुर (छत्तीसगढ़) के लक्ष्मण मंदिर का उल्लेख आवश्यक है जिसे आज से लगभग 1500 वर्ष पूर्व महारानी वासटा ने अपने पति हर्षगुप्त की स्मृति में निर्मित कराया था. शाहजहां द्वारा निर्मित ताजमहल भी प्रेम की धरोहर की स्थायी मिसाल है. ढाई आखर प्रेम से संबंधित इन कहानियों को भी याद करते रहना चाहिए.

टॅग्स :वैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी