लाइव न्यूज़ :

ललित गर्ग का ब्लॉग: भारत में लैंगिक असमानता की खाई का बढ़ना चिंताजनक

By ललित गर्ग | Updated: June 25, 2024 10:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देलगातार महिलाओं की दोयम दर्जा की स्थिति का बना रहना नीति-नियंताओं के लिए आत्ममंथन का मौका है.निश्चय ही यह स्थिति भारत की तरक्की के दावों से मेल नहीं खाती. अभी हालत यह है कि सरकार के खुद के कर्मचारियों में केवल 11 प्रतिशत महिलाएं हैं. 

विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में प्रस्तुत किए गए लैंगिक अंतर के आंकड़ों ने एक ज्वलंत प्रश्न खड़ा किया है कि शिक्षा, आय, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आधी दुनिया को उसका हक क्यों नहीं मिल पा रहा है? निस्संदेह, हमारे सत्ताधीशों को सोचना चाहिए कि लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत 146 देशों में 129वें स्थान पर क्यों है? 

लगातार महिलाओं की दोयम दर्जा की स्थिति का बना रहना नीति-नियंताओं के लिए आत्ममंथन का मौका है. निश्चय ही यह स्थिति भारत की तरक्की के दावों से मेल नहीं खाती. 

यह उम्मीद जगाने वाला तथ्य है कि पिछले वर्ष जनप्रतिनिधि संस्थाओं में महिलाओं की एक तिहाई हिस्सेदारी को लेकर विधेयक पारित हो चुका है. इसके बावजूद हाल में सामने आए आंकड़े परेशान करने वाले हैं और तरक्की के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं. यह विचारणीय प्रश्न है कि सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक नीतियां बनाने और कायदे कानूनों में बदलाव के बावजूद लैंगिक असमानता की खाई गहरी क्यों होती जा रही है. हालिया लोकसभा चुनाव में सीमित संख्या में महिलाओं के संसद में पहुंचने ने भी कई सवालों को जन्म दिया है.  

लैंगिक अंतर सूचकांक में पिछले साल भारत 127वें स्थान पर था. सूचकांक में भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश को 99वें, चीन को 106वें, नेपाल को 117वें, श्रीलंका को 122वें, भूटान को 124वें और पाकिस्तान को 145वें स्थान पर रखा गया है. आइसलैंड (93.5 फीसदी) फिर से पहले स्थान पर है और डेढ़ दशक से सूचकांक में सबसे आगे है. शीर्ष 10 में शेष नौ अर्थव्यवस्थाओं में से आठ ने अपने अंतर का 80 फीसदी से अधिक हिस्सा पाट लिया है. 

निश्चित तौर पर किसी भी समाज में पूर्ण लैंगिक समानता हासिल करने में लंबा समय लगता है, लेकिन इस दिशा में सत्ताधीशों की तरफ से ईमानदार पहल होनी चाहिए. इसमें दो राय नहीं कि पूरी दुनिया में सरकारों द्वारा लैंगिक समानता के लिए नीतियां बनाने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं निकले हैं, जिसकी एक वजह समाज में पुरुष प्रधानता की सोच भी है.

इसके चलते यह आभास होता है कि आधी दुनिया के कल्याण के लिए बनी योजनाएं महज घोषणाओं तथा फाइलों तक सिमट कर रह जाती हैं. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि अधिक महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाए. अभी हालत यह है कि सरकार के खुद के कर्मचारियों में केवल 11 प्रतिशत महिलाएं हैं. 

भारत में महिला रोजगार को लेकर चिंताजनक स्थितियां हैं. सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) नाम के थिंक टैंक ने बताया है कि भारत में केवल 7 प्रतिशत शहरी महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पास रोजगार है या वे उसकी तलाश कर रही हैं.  

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत भवन के मार्फत चार्ल्स कोरिया और शहर बसाने की दृष्टि

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतGujarat Local Body Election Results 2026: ओलपाड और पिंजरा सहित सूरत जिला पंचायत की सभी 5 सीट पर बीजेपी का कब्जा, 0 पर आउट कांग्रेस और आप?

भारतGujarat Local Body Election Result 2026: भाजपा 182 और कांग्रेस 25 सीट पर आगे?, गोटा की सभी 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, जानिए आप हाल

भारतAssam HS Result 2026: 330794 छात्रों में से कुल 81.54% छात्र उत्तीर्ण, स्कोर और मार्कशीट की जांच कैसे करें?

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें