लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: एक साथ चुनाव और चुनाव सुधार का राजनीतिक समर्थन

By शशिधर खान | Updated: November 24, 2023 11:53 IST

एक साथ चुनाव की संभावनाओं पर विचार करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय कमेटी गठन के समय से ही विवाद के घेरे में है। अभी वैसे समय में रामनाथ कोविंद ने सफाई देकर राजनीतिक दलों को आश्वस्त करने का प्रयास किया है, जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक साथ चुनाव की संभावनाओं पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय कमेटी गठन के समय से ही विवाद के घेरे में हैरामनाथ कोविंद ने सफाई देकर राजनीतिक दलों को आश्वस्त करने का प्रयास किया हैकांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, यह भाजपा का पार्टी एजेंडा है

एक साथ चुनाव की संभावनाओं पर विचार करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय कमेटी गठन के समय से ही विवाद के घेरे में है। अभी वैसे समय में रामनाथ कोविंद ने सफाई देकर राजनीतिक दलों को आश्वस्त करने का प्रयास किया है, जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों हो रहे हैं।

कोविंद के स्पष्टीकरण पर लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘यह भाजपा का पार्टी एजेंडा है।’ चौधरी ने उच्चस्तरीय कमेटी के गठन पर 2 सितंबर को ही इसका सदस्य बनने से यह कहकर इनकार कर दिया कि सूचना उन्हें मीडिया से मिली।

केंद्र की भाजपा गठजोड़ सरकार ने जब यह कमेटी गठित की, उस समय चर्चा गरम थी कि चुनाव आयोग छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कभी-भी कर सकता है। सभी दलों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी, लेकिन किसी भी पार्टी ने केंद्र सरकार के एक साथ चुनाव पर विचार करने के प्रस्ताव का स्वागत नहीं किया।

उल्टे लोकसभा चुनाव करीब होने के समय ऐसी कमेटी गठित करने के औचित्य पर सवाल उठाए। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का विरोध तो अधिसूचना जारी होने के समय ही उजागर हो गया। अधिसूचना के अनुसार रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित 8-स्तरीय कमेटी के सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में पूर्व विपक्षी नेता गुलाम नबी आजाद, पूर्व वित्त आयोग अध्यक्ष एन. के. सिंह, सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे, पूर्व लोकसभा सेक्रेटरी जनरल सुभाष सी. कश्यप, पूर्व सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल किए गए।

कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा सचिव बनाए गए और यह व्यवस्था की गई कि कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उच्चस्तरीय कमेटी की बैठकों में मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार ने विधि आयोग की 170वीं रिपोर्ट का हवाला अधिसूचना में दिया कि, ‘हर साल चुनाव का चक्र बंद किया जाना चाहिए। अभी इस हफ्ते 20 नवंबर को रामनाथ कोविंद ने इस चर्चा को दुहराया, जब राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। कोविंद ने रायबरेली में संवाददाताओं से बातचीत इसी बात से शुरू की कि एक साथ चुनाव दलगत भावना से परे देश के और जनता तथा केंद्र के हित में है।

उन्होंने कहा, ‘हम सबसे आग्रह कर रहे हैं कि आप हमें अपना सकारात्मक सहयोग इसमें दीजिए। इससे जो भी दल केंद्र में सत्ता में होगा, उसको फायदा होगा-वो चाहे भाजपा हो, कांग्रेस हो या दूसरे राजनीतिक दल हों।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीट-यूजी, 2026 परीक्षा रद्द होने पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने जताया दुख, कहा- नीट की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

क्रिकेटBAN vs PAK 1st Test: बांग्लादेश ने ढाका में 104 रनों की जीत के साथ रचा इतिहास, पहलीबार पाकिस्तान को घरेलू मैदान में हराया

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

भारतयूपी में स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर क्षेत्र में सिगरेट- तंबाकू नहीं बिकेगी! ये दायरा अब से नशा मुक्त घोषित

भारतबिहार के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को लगाई जमकर फटकार, कहा- वर्दी और रिवाल्वर धौंस दिखाने के लिए नहीं है

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो