लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: परवेज मुशर्रफ ने जब पाकिस्तान में किया था तख्तापलट और वो संयोग...

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 7, 2023 10:15 IST

भारत से अच्छे संबंध बनाने के इच्छुक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट परवेज मुशर्रफ ने 1999 में किया था.

Open in App

इधर पिछले 4-5 वर्षों में जब भी मैं दुबई आता था तो जनरल परवेज मुशर्रफ से यहां मेरी लंबी मुलाकातें हुआ करती थीं. जब पिछले महीने विश्व हिंदी दिवस के सिलसिले में मैं दुबई आया था तो उनकी पत्नी सबा जी से फोन पर बात हुई थी. उन्होंने बताया कि उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वे किसी से बात कर सकें. वे लगभग बेहोश ही रहते हैं. 

इस बार मैं आया तो तीन दिन पहले मैंने फोन किया तो किसी ने भी नहीं उठाया. कल मालूम पड़ा कि उनका निधन हो गया. यदि मुशर्रफ कुछ वर्ष और जीते रहते तो शायद अपना सारा समय वे भारत-पाक संबंधों को सुधारने में बिता देते.

यह बात मैं उन्हीं मुशर्रफ के बारे में कह रहा हूं, जिन्होंने कारगिल-युद्ध भारत के विरुद्ध छेड़ा था. भारत से अच्छे संबंध बनाने के इच्छुक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट इन्हीं मुशर्रफ ने 1999 में किया था. मुशर्रफ ने जिस दिन मियां नवाज का तख्ता उलटा था, उसी दिन संयोग की बात है कि अमेरिका के शहर शिकागो में मैं और मेरे दोस्त सैयद बदरी कादरी जिस डॉक्टर के घर अचानक खाना खाने पहुंचे थे, उसका नाम डॉक्टर नावेद मुशर्रफ था. 

नावेद और उसकी फिलिपिनी पत्नी लगातार टीवी देखे जा रहे थे. मैंने पूछा, ऐसी क्या बात है? तो बोले, देखिए, मेरे भाई परवेज ने अभी-अभी पाकिस्तान में तख्ता-पलट कर दिया है.

नावेद के बड़े भाई जनरल मुशर्रफ से मेरी इस्लामाबाद, दिल्ली और दुबई में कई बार भेंट हुई. मुशर्रफ ने भारत के विरुद्ध युद्ध भी छेड़ा, आतंकवाद को भी प्रश्रय दिया और पड़ोसी देशों में भारत-विरोधी माहौल बनाने की भी कोशिश की लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उनके दिल में कहीं न कहीं यह भाव छिपा हुआ था कि वे दिल्ली में जन्मे हैं तो भारत का उन पर कुछ न कुछ कर्ज जरूर है, जिसे उन्हें उतारना ही चाहिए. 

इसीलिए डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री-काल में उन्होंने एक चार-सूत्री कार्यक्रम पर सहमति व्यक्त की थी, जिसमें कश्मीर के मसले का समाधान था लेकिन 2008 में उन्हें मजबूरन सत्ता छोड़नी पड़ी.

मुशर्रफ के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगे. उन्हें पाकिस्तान छोड़कर लंदन और दुबई रहना पड़ा. और अब दुबई में ही उनका निधन हो गया. दिवंगत आत्मा को शांति मिले!

टॅग्स :पाकिस्तानKargilनवाज शरीफमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज