लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दीपावली पर 80 करोड़ लोगों के लिए 'अन्नवर्षा' की घोषणा, केंद्र सरकार ने PMGKAY का किया विस्तार

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 6, 2023 10:27 IST

गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोरोना महामारी के दौरान आरंभ हुई थी। बाद में उसे कई बार आगे बढ़ाया गया। बीते साल इसे दिसंबर 2023 तक बढ़ाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा कर दीविधानसभा चुनाव में लाभ-हानि का अंदाजा तो लग नहीं सकतामगर लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इसे लाभकारी माना जा सकता है

फिलहाल पांच राज्यों के चुनाव मोड में चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे ताजा विधानसभा चुनाव में लाभ-हानि का अंदाजा तो लग नहीं सकता, मगर लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इसे लाभकारी माना जा सकता है। 

गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोरोना महामारी के दौरान आरंभ हुई थी। बाद में उसे कई बार आगे बढ़ाया गया। बीते साल इसे दिसंबर 2023 तक बढ़ाया गया। योजना के तहत हर परिवार को 5 किलोग्राम गेहूं या चावल और एक किलोग्राम दाल मुफ्त में मिलती है। साथ ही एक किलोग्राम साबुत चना भी मिलता है। इसमें गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को सहायता मिलती है। आंकड़ें बताते हैं कि अब तक मुफ्त अनाज की योजना पर 3146 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके लिए 1170 लाख करोड़ रुपए का वार्षिक बजटीय प्रावधान भी है। 

हालांकि, यह सरकार के भंडार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध अनाज के कारण संभव हो पा रहा है। सरकार के पास हर साल की पहली जनवरी को 138 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 76 लाख मीट्रिक टन चावल का भंडारण होना जरूरी होता है, जो आवश्यक उपलब्धता की तुलना में काफी अधिक रहा है।

केंद्रीय पूल में 15 दिसंबर, 2022 को लगभग 180 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 111 लाख मीट्रिक टन चावल की उपलब्धता थी, जिससे सरकार का आत्मविश्वास बढ़ा और उसने वर्ष 2023 में भी मुफ्त राशन बांटने की योजना को जारी रखने का फैसला किया था। मगर अब उसे पांच साल चलाने की घोषणा कर दी गई है। 

केंद्र सरकार की योजना को राजनीतिक रूप से मास्टर स्ट्रोक माना जाता है, जिससे गरीबों को अच्छा-खासा लाभ हुआ है। भले ही योजना को वैश्विक महामारी के दौरान देश के एक बड़े वर्ग को भुखमरी से बचाने के लिए आरंभ किया गया था। किंतु सच यह भी है कि इन दिनों इससे किसान और दिव्यांग भी लाभान्वित हो रहे हैं। सर्वविदित है कि देश का बड़ा वर्ग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। 

मोदी सरकार दावा करती है कि पिछले नौ-दस सालों में करीब 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। मगर अभी-भी बहुत कुछ काम करना बाकी है। प्रधानमंत्री की नई घोषणा पांच वर्ष के लिए है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही वह अपनी कमाई को दूसरी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी लगा सकेगा। निश्चित ही यह दीपावली के अवसर पर सुखद घोषणा है, जो आम तौर पर धन वर्षा की कामना से अलग ‘अन्नवर्षा’ है, जो भूख और गरीबी मिटाने में सहायक साबित होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीCentral and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग