लाइव न्यूज़ :

किरण चोपड़ा का ब्लॉगः औरत ने जनम दिया मर्दों को, मर्दों ने उसे...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 25, 2023 11:18 IST

हर किसी के घर में मां, बेटी, बहन, पत्नी के रूप में महिला विराजमान है। उन्हीं से घर चलता है, समाज बनता है और देश आगे बढ़ता है। एक महिला एक ईंटों के मकान को घर बना देती है। सारे रिश्तों को संजो कर रखती है, उस महिला पर ऐसा अत्याचार कदापि सहन नहीं हो सकता।

Open in App

यह एक बहुत ही पुरानी फिल्म का गीत है। शायद मैं उस समय पैदा भी नहीं हुई थी परंतु आज मणिपुर की शर्मनाक हृदय विदारक दिल दहला देनेवाली घटना से सारा देश शर्मसार है, इंसानियत शर्मसार है। यह गीत नया लगना शुरू हो गया है। मैं समझती हूं हमारे गीतकार पुराने समय से इस आवाज को उठाते आ रहे हैं, क्योंकि औरत को सदियों से बाजार दिया, कभी दीवारों में चुनवाई गई, कभी बाजारों में बिकी, कभी नंगी नचाई गई, कहीं सामूहिक बलात्कार। कभी प। बंगाल में अत्याचार, कभी बिहार, कभी राजस्थान, कभी छोटी 5, 8 साल की लड़कियों से बलात्कार। इतना खून खौल रहा है कि दिल कर रहा जितने भी दुनिया के गंदे शब्द हैं उन लड़कों और पुरुषों के लिए इस्तेमाल करूं  जिन्होंने इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया। मेरा बस चले तो एक-एक व्यक्ति को जो इसमें शामिल है उसे चौराहे पर खड़ा करके फांसी दे दूं। उस भीड़ में कोई भी माई का लाल नहीं था जिसने इसे रोकने की कोशिश की हो। मणिपुर की महिलाएं दो समुदायों के झगड़े, नफरत का शिकार हो रही हैं। हैवानियत, हवस का शिकार हो रही हैं।

बस अब और नहीं, मणिपुर की समस्या का समाधान होना चाहिए और इस देश की हर महिला चाहे वो किसी भी जाति, धर्म की या आदिवासी हो या किसी राज्य प। बंगाल, बिहार, राजस्थान की हो, उसका मान-सम्मान होना चाहिए। जिस देश की राष्ट्रपति एक सशक्त आदिवासी महिला हो, उस देश की किसी भी बेटी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं हो सकता। जिस देश का प्रधानमंत्री सारी दुनिया का चहेता हो, जिसने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया हो और बढ़ा रहे हैं, उस देश की बेटी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। अगर हुआ है तो प्रधानमंत्री उन्हें बख्शेंगे नहीं। इस जघन्य अपराध के लिए ऐसे लोगों को फांसी मिलनी चाहिए। हमारे देश की न्यायपालिका शक्तिशाली है। न्यायपालिका ने हमेशा लोकतंत्र के आधार ‘लोक’ अर्थात लोगों के मान-सम्मान की रक्षा की है, प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी। वाई। चंद्रचूड़ ने पूरे देश के लोगों को चेताया है कि मणिपुर जैसी घटनाएं किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। जिस देश के प्रधानमंत्री ने कहा हो कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा तो ऐसे अपराधियों को सरेआम सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई भी भविष्य में ऐसी हरकत के बारे में न सोचे। अगर कोई ऐसा सोचे तो उसकी सजा के डर से रूह कांप जाए।

हर किसी के घर में मां, बेटी, बहन, पत्नी के रूप में महिला विराजमान है। उन्हीं से घर चलता है, समाज बनता है और देश आगे बढ़ता है। एक महिला एक ईंटों के मकान को घर बना देती है। सारे रिश्तों को संजो कर रखती है, उस महिला पर ऐसा अत्याचार कदापि सहन नहीं हो सकता।

आज महिला सक्षम है हर क्षेत्र में। पुरुषों को चुनौती दे रही है या कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है परंतु ईश्वर ने शारीरिक रूप से महिला को ऐसा बनाया है कि जब ऐसे दरिंदे सामने आ जाएं, तो शिकार हो जाती है। इसका भी कोई न कोई हल ढूंढ़ना पड़ेगा कि किस तरह एक महिला अपनी अस्मिता बचा सके। इसके लिए पहले तो पुरुषों की गंदी सोच, मानसिकता बदलती होगी और महिलाओं और लड़कियों को इस समय चंडी रूप धारण करना होगा। जिस तरह मणिपुर की महिलाओं ने अपने साथ हुए अत्याचार की जगजाहिर किया है, उसी तरह किसी भी महिला या युवती को जिसके साथ कोई भी अत्याचार हो, उसे आवाज उठानी चाहिए। कभी भी शर्म या डर महसूस नहीं होना चाहिए। एक आवाज से हजारों आवाजें, फिर लाखों-करोड़ों की आवाज ऐसे पुरुषों को समाप्त करके ही छोड़ेगी। मुझे लिखते-लिखते इतना गुस्सा आ रहा है कि दिल कर रहा है मैं वहां जाऊं और ऐसे पुरुषों की जिन्होंने यह कांड किया है उनकी मां, बहन, बेटियों को बिठाकर उनके सामने ऐसे बेटे, भाइयों को जलील करूं कि वो मौत मांगें और उनको मौत न मिले, वो जीने लायक ही न रहें।

आज देश की हर बेटी, बहन, मां उन महिलाओं के साथ है। मुझे पूरा विश्वास है जिन्होंने यह अपराध किया है उनकी मां, बहन, बेटी, पत्नी ने भी उन्हें कोसा होगा। इस विषय पर कोई सियासत नहीं होनी चाहिए। सबसे ऊपर उठकर इस पर एक ही आवाज उठनी चाहिए कि नारी का सम्मान हो। चाहे वो प। बंगाल की, राजस्थान, बिहार या मणिपुर की हो। जैसा कि प्रधानमंत्रीजी ने कहा है कोई भी गुनहगार बख्शा नहीं जाएगा। यह लोग बख्शे नहीं जाने चाहिए। मुझे और सारे देश को अपने सशक्त प्रधानमंत्री पर विश्वास है।  

टॅग्स :मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारत अधिक खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!