लाइव न्यूज़ :

एन. के. सिंह का ब्लॉग: कांग्रेस को घोषणा पत्र से कितनी मिलेगी मदद?

By एनके सिंह | Updated: April 5, 2019 07:36 IST

कांग्रेस के घोषणापत्र में देश के 20 प्रतिशत गरीबों को 72000 रु पए देने का लुभावना वादा है. भाजपा का घोषणापत्र आने के मात्र चंद दिन पहले राहुल गांधी ने यह घोषणा कर दी. अब भाजपा के लिए इसी पर आगे बढ़ कर कुछ भी कहना सिर्फ नकल माना जाएगा.   

Open in App

चुनावी मौसम में राजनीतिक पार्टियों का घोषणापत्र आमतौर पर मतदाताओं के बीच मात्र एक औपचारिकता के रूप में लिया जाता रहा है. लेकिन वर्तमान आम चुनाव जिस तरह देश की दो बड़ी पार्टियों के बीच ‘एक-दूसरे को खत्म करने तक जंग’ के भाव में लिया जा रहा है और ‘कोई भी पकड़/दांव बाधित नहीं’ के फॉर्मेट में कुश्ती चल रही है, ऐसे में घोषणापत्र का महत्व बढ़ गया है. कांग्रेस का हाल में जारी घोषणापत्र और इसमें किए गए वादे इस 133 साल पुरानी पार्टी के प्रति लोगों के रुझान को काफी बदल सकते हैं. लगभग 55 पेज के इस दस्तावेज को गहराई से पढ़ने के बाद साफ लगता है कि इस पार्टी के रणनीतिकारों की राजनीतिक-सामाजिक समझ अपनी विपक्षी पार्टी की रणनीति से बेहतर है और वे प्रतिद्वंद्वी के मर्मस्थल पर आघात कर रहे हैं. 

कांग्रेस के घोषणापत्र में देश के 20 प्रतिशत गरीबों को 72000 रु पए देने का लुभावना वादा है. भाजपा का घोषणापत्र आने के मात्र चंद दिन पहले राहुल गांधी ने यह घोषणा कर दी. अब भाजपा के लिए इसी पर आगे बढ़ कर कुछ भी कहना सिर्फ नकल माना जाएगा.              

यह माना जाता है कि कांग्रेस के पास भाजपा के मुकाबले प्रतिबद्ध कैडर का अभाव है. एक गहरी नीति के तहत इस चुनाव में इस कमी को भी पूरा करने की अद्भुत कोशिश की गई है, यह वादा करके कि देश के स्थानीय निकायों में दस लाख युवाओं को ‘सेवा मित्र’ के रूप में नौकरी दी जाएगी. आज भारत में 2.67 स्थानीय निकाय हैं जिनमें 2.60 लाख के करीब ग्राम-पंचायत के रूप में हैं. इस घोषणा के बाद हर पंचायत के रोजगार चाहने वाले युवा कांग्रेस के चलते-फिरते प्रवक्ता होंगे, इस आशा से कि उनकी ग्राम पंचायत में उन्हें मौका मिल सकता है. उधर सरपंच को भी लगेगा कि अपने गांव के कम से कम चार युवाओं को रोजगार दे सकता है. यह सशक्तिकरण का अहसास उसे भी  प्रचार के लिए तत्पर करेगा. 22 लाख सरकारी पद भरना भी कांग्रेस की उसी रणनीति का हिस्सा है. 

यह हकीकत है कि जिंदगी की जद्दोजहद में लगी महिला को इस बात से कोई खास असर नहीं पड़ता कि संसद या विधायिकाओं में कितना आरक्षण कौन राजनीतिक दल देगा. उसी तरह इस बात का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता कि शिक्षा के मद में सकल घरेलू उत्पाद का कितना प्रतिशत खर्च कौन पार्टी करती है या करने का वादा करती है. लिहाजा कांग्रेस के ऐसे वादे महज घोषणापत्र  को मोटा करने के लिए हैं, परंतु यह परंपरा रही है कि पार्टियां विदेश नीति, मौद्रिक नीति और विज्ञान आदि की बातों को अपने घोषणापत्र का हिस्सा बनाती रही हैं.

टॅग्स :कांग्रेस घोषणा पत्रलोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज