लाइव न्यूज़ :

प्रदीप द्विवेदी का ब्लॉग: बीजेपी प्रवक्ता ने टीवी डिबेट में कहा- नाथूराम गोडसे हत्यारा था और देशद्रोही भी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 28, 2021 14:23 IST

महात्मा गांधीजी के हत्यारे गोडसे को 15 नवंबर, 1949 को फांसी की सजा दी गई थी...

Open in App

कई बार यह सवाल उठाया जाता है कि पीएम मोदी, महात्मा गांधी पर तो मुखर हैं, जबकि नाथूराम गोडसे को लेकर मौन रहते हैं, लेकिन अब यह साफ कर दिया गया है कि- नाथूराम गोडसे हत्यारा था और देशद्रोही भी था.

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रमुख न्यूज चैनल पर बहस के दौरान यह स्पष्ट कहा कि- नाथूराम गोडसे हत्यारा था और देशद्रोही भी था.

दरअसल, नाथूराम गोडसे को लेकर किसी भी तरह का बयान देने से बीजेपी के ज्यादातर प्रमुख नेता बचते रहे हैं, जबकि बीजेपी में ही साध्वी प्रज्ञा जैसी नेता भी हैं, जो नाथूराम गोडसे को लेकर बेहिचक अपने मन की बात कहती रही हैं. यह बात अलग है कि इससे पीएम मोदी नाराज हो गए थे और तब उन्होंने कहा था कि वे इसके लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं करेंगे.    खबरों पर भरोसा करें तो अभी, करीब दो सप्ताह पहले, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सीहोर में रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्र ध्वज का लोकार्पण करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में गोडसे की ज्ञानशाला पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि- सभी राष्ट्रभक्त पूरे देश में अपने अपने तरीके से कार्य करते हैं, जिसको जैसा लगता है, वो वैसा कार्य करता है. 

इसमें किसी भी प्रकार से कोई विवाद की स्थिति नहीं है.उनका यह भी कहना था कि भारत में सब स्वतंत्र हैं. मुझे लगता है की राष्ट्रद्रोह करने से अच्छा है, हम कोई-न-कोई ऐसे कार्य करते रहे जिससे राष्ट्र के लोगों की चेतना बनी रहे. राष्ट्रीय भावना का जागरण हो, जिस तरह से हमने राष्ट्रीय ध्वज यहां फहराया है, यह भावना हमेशा बनी रहे!

टॅग्स :नाथूराम गोडसेनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग