लाइव न्यूज़ :

तरह-तरह के आइटम बनाम असंसदीय शब्द, पीयूष पांडे का ब्लॉग

By पीयूष पाण्डेय | Updated: October 24, 2020 14:15 IST

नेताजी ने चुनावी सभा में एक महिला नेता को ‘आइटम’ कह दिया. जिस तरह देश के करोड़ों वोटर पार्टियों के घोषणापत्न को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर पार्टियां घोषणापत्न जारी क्यों करती हैं, जब उन्हें उसे पूरा नहीं करना होता, उसी तरह लाखों लोग अब ‘आइटम’ शब्द को लेकर कंफ्यूज हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविरोधी कह रहे हैं कि आइटम असंसदीय शब्द है, जिसका इस्तेमाल गलत है और नेताजी को माफी मांगनी चाहिए.यही ‘आइटम’ शब्द को लेकर हुई बहस में हुआ. मैं अभी तक कंफ्यूज हूं कि आइटम शब्द का इस्तेमाल करूं या नहीं? निर्माता उतना ही आवश्यक मानते हैं, जितना दाल में नमक. राजनीति में आइटम सॉन्ग भले न हो, लेकिन आइटम डायलॉग होते हैं.

जिस तरह हर उभरता खिलाड़ी आईपीएल जैसी क्रिकेट लीग में अपना हुनर दिखाकर राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करना चाहता है, उसी तरह कई उभरते राजनेता बतौर बयानवीर अपना हुनर दिखाकर आलाकमान की आंखों का तारा बन राष्ट्रीय फलक पर छाने का सपना देखते हैं.

 

कई बयानवीर चुनावों के वक्त इसलिए हुनर दिखाते हैं ताकि टिकट न मिले तो कम से कम ‘बिग बॉस’ के घर में जगह मिलने की संभावना बने. ऐसा नहीं है कि राष्ट्रीय टीम में जगह बना चुके बयानवीर बयानबाजी का हुनर नहीं दिखाते. चुनाव के दौरान वे इसलिए बयानों के छक्के जड़ते हैं कि कोई चंगू-मंगू नेता यह नहीं सोच पाए कि वरिष्ठ नेता अपना हुनर भूल चुके हैं.

अब देखिए, एक बड़े नेताजी ने चुनावी सभा में एक महिला नेता को ‘आइटम’ कह दिया. जिस तरह देश के करोड़ों वोटर पार्टियों के घोषणापत्न को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर पार्टियां घोषणापत्न जारी क्यों करती हैं, जब उन्हें उसे पूरा नहीं करना होता, उसी तरह लाखों लोग अब ‘आइटम’ शब्द को लेकर कंफ्यूज हैं. विरोधी कह रहे हैं कि आइटम असंसदीय शब्द है, जिसका इस्तेमाल गलत है और नेताजी को माफी मांगनी चाहिए. नेताजी कह रहे हैं कि आइटम का अर्थ होता है विचित्न.

‘आइटम’ शब्द अपने पूरे सौंदर्य के साथ टीवी बहस के केंद्र में रहा. लेकिन, जिस तरह पृथ्वी का कोई ओर-छोर नहीं है, उसी तरह समाचार चैनलों की बहस का कोई ओर-छोर नहीं होता. अर्थात किसी भी टीवी बहस को देखने के बाद दर्शक यह नहीं बता सकता कि बहस का निष्कर्ष क्या रहा? यही ‘आइटम’ शब्द को लेकर हुई बहस में हुआ. मैं अभी तक कंफ्यूज हूं कि आइटम शब्द का इस्तेमाल करूं या नहीं?

फिल्मों में आइटम सॉन्ग होता है, जिसे कई निर्माता उतना ही आवश्यक मानते हैं, जितना दाल में नमक. राजनीति में आइटम सॉन्ग भले न हो, लेकिन आइटम डायलॉग होते हैं. हर पार्टी में दो-चार आइटम राजनेता होते हैं, जो अल्ल-बल्ल बयान देकर कभी भी किसी गंभीर मुद्दे की दशा और दिशा बदलने में सक्षम होते हैं. टीवी चैनलों को इन आइटम नेताओं में जबर्दस्त टीआरपी दिखती है. इस लिहाज से बयानवीर आइटम राजनेता टीआरपी देव के अवतार समान ही होते हैं.

सच कहूं तो हर फील्ड में अलग-अलग ‘आइटम’ होते हैं. मैं स्वयं लेखन की दुनिया का आइटम बनना चाहता हूं, जिसे दुनिया का हर संपादक छापना चाहे. इस बीच, मेरी सरकार से मांग है कि आइटम, माल,  चिरकुट, चमन चंपक वगैरह शब्दों को असंसदीय शब्दों की सूची से बाहर किया जाए ताकि बयानवीर बिना शर्म के इनका इस्तेमाल कर सकें और चैनल इन शब्दों के इस्तेमाल को लेकर अपना और दर्शकों का समय बर्बाद न करें.

टॅग्स :चुनाव आयोगकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO