लाइव न्यूज़ :

कोरोना : भारत ने दिखाई मुस्तैदी, पढ़ें वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 6, 2020 07:37 IST

यदि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्नी डॉ. हर्षवर्धन और दिल्ली के मुख्यमंत्नी अरविंद केजरीवाल ने तत्काल मुस्तैदी नहीं दिखाई होती तो अब तक चीन की तरह हजारों लोग भारत में भी काल के गाल में समा जाते.

Open in App

कोरोना वायरस का मुकाबला करने में भारत के स्वास्थ्य मंत्नालय और दिल्ली सरकार ने जो मुस्तैदी दिखाई है, वह काबिले-तारीफ है. हजारों लोगों की जांच हवाई अड्डों और अन्य स्थानों पर हो रही है. यदि चीन से निकली यह बीमारी अमेरिका जैसे हजारों मील दूर स्थित कई देशों तक फैल चुकी है तो चीन तो हमारा एकदम पड़ोसी देश है.

यदि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्नी डॉ. हर्षवर्धन और दिल्ली के मुख्यमंत्नी अरविंद केजरीवाल ने तत्काल मुस्तैदी नहीं दिखाई होती तो अब तक चीन की तरह हजारों लोग भारत में भी काल के गाल में समा जाते. सरकार द्वारा टीवी चैनलों और अखबारों के जरिए जो चेतावनियां जारी की जा रही हैं, उन पर लोग बराबर ध्यान दे रहे हैं और फिर गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, इसीलिए देश के लोगों को बदहवास होने की जरूरत नहीं है.

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्नी ने इस बार होली के उत्सव से बचने की घोषणा की है और कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी स्थगित किए जा रहे हैं. लेकिन हमें यह सोचना चाहिए कि 70-80 देशों में फैला यह वायरस चीन में ही क्यों उत्पन्न हुआ? यदि इसका ठीक-ठीक पता चल सके तो भारत और दुनिया के अन्य देश भी इससे बच सकेंगे.

कुछ सामरिक विशेषज्ञों का यह मत है कि चीन के वैज्ञानिकों ने इस वायरस को खुद पैदा किया है ताकि चीन के दुश्मन राष्ट्रों के विरुद्ध एक हथियार के रूप में इसका प्रयोग कर सकें. कुछ दिन पहले इसके दूसरे कारण के तौर पर चीनियों की मांसाहारी प्रवृत्ति को बताया गया था. वे किसी भी पशु या पक्षी के मांस से परहेज नहीं करते.  

चमगादड़ का मांस कोरोना वायरस की उत्पत्ति का खास कारण माना गया है. इसका तीसरा कारण चीन के औद्योगीकरण में साफ-सफाई के प्रति लापरवाही को भी माना गया है. कारण जो भी हो, इस बीमारी के कारण चीनी अर्थव्यवस्था बैठ गई है. उसका असर संपूर्ण विश्व-अर्थव्यवस्था पर भी हो रहा है.

चीन के साथ भारत का व्यापार सबसे ज्यादा है. वह ठप होने के कगार पर है. भारत चीन का पड़ोसी है और कई दृष्टियों से चीन-जैसा ही है. यह बिल्कुल सही मौका है, जबकि भारत को चीन से सबक लेना चाहिए.

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीनअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन