लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: छात्रों में जगानी होगी विज्ञान के प्रति रुचि

By प्रमोद भार्गव | Updated: July 7, 2023 14:16 IST

वैज्ञानिकों को लुभाने की सरकार की अनेक कोशिशों के बावजूद देश के लगभग सभी शीर्ष संस्थानों में वैज्ञानिकों की कमी बनी हुई है। वर्तमान में देश के 70 प्रमुख शोध-संस्थानों में 3200 वैज्ञानिकों के पद खाली हैं। बेंगलुरु के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) से जुड़े संस्थानों में सबसे ज्यादा 177 पद रिक्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के लगभग सभी शीर्ष संस्थानों में वैज्ञानिकों की कमी बनी हुई हैदेश के 70 प्रमुख शोध-संस्थानों में 3200 वैज्ञानिकों के पद खाली हैंसीएसआईआर से जुड़े संस्थानों में सबसे ज्यादा 177 पद रिक्त हैं

नई दिल्ली: एक ताजा अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि दक्षिण भारत के विद्यार्थी जहां विज्ञान विषय को प्राथमिकता देते हैं, वहीं उत्तर भारत के विद्यार्थी कला संबंधी विषयों में रुचि लेते हैं। अध्ययन के अनुसार 2022 में कक्षा 11-12 के विभिन्न राज्य शिक्षा मंडलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में क्रमश: 1.53, 2.01 और 2.19 प्रतिशत विद्यार्थियों ने कला के विषयों को महत्व दिया जबकि पश्चिम-बंगाल, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और झारखंड में विज्ञान क्रमश: 13.42, 13.71, 15.63, 18.33 और 22.9 फीसदी विद्यार्थियों की पहली पसंद रहे।

इसके ठीक विपरीत कला को गुजरात में 81.5, बंगाल में 78.94, पंजाब में 72.89, हरियाणा में 76.76 और राजस्थान में 71.23 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्राथमिकता दी। एनसीईआरटी का सहयोगी विभाग ‘परख’ इन आंकड़ों का सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विश्लेषण करेगा। लेकिन समाज और शिक्षाशास्त्रियों को भी इन आंकड़ों पर विचार करने की जरूरत है। ऐसे समय में जब विज्ञान और तकनीक व्यक्ति और समाज को हर स्तर पर प्रभावित कर रहे हैं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का हस्तक्षेप निरंतर बढ़ रहा है, तब विज्ञान और कला विषयों को लेकर यह अनुपात चिंताजनक क्यों है ? यह विसंगति इस तथ्य को भी दर्शाती है कि भारत में वैज्ञानिकों की कमी के मूल में क्या कारण है और मौलिक आविष्कार के क्षेत्र में पेटेंट की संख्या क्यों नहीं बढ़ रही।

वैज्ञानिकों को लुभाने की सरकार की अनेक कोशिशों के बावजूद देश के लगभग सभी शीर्ष संस्थानों में वैज्ञानिकों की कमी बनी हुई है। वर्तमान में देश के 70 प्रमुख शोध-संस्थानों में 3200 वैज्ञानिकों के पद खाली हैं। बेंगलुरु के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) से जुड़े संस्थानों में सबसे ज्यादा 177 पद रिक्त हैं। पुणे की राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला में 123 वैज्ञानिकों के पद खाली हैं। देश के इन संस्थानों में यह स्थिति तब है, जब सरकार ने पदों को भरने के लिए कई आकर्षक योजनाएं शुरू की हुई हैं। इनमें रामानुजन शोधवृत्ति, सेतु-योजना, प्रेरणा-योजना और विद्यार्थी-वैज्ञानिक संपर्क योजना शामिल हैं।

महिलाओं के लिए भी अलग से योजनाएं हैं। इनमें शोध के लिए सुविधाओं का भी प्रावधान है। इसके साथ ही प्रदेश में कार्यरत वैज्ञानिकों को स्वदेश लौटने पर आकर्षक पैकेज देने के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। बावजूद न तो छात्रों में वैज्ञानिक बनने की रुचि पैदा हो रही है और न ही विदेश से वैज्ञानिक लौट रहे हैं। एक समय था जब विज्ञान संस्थानों में धन की कमी थी। लेकिन अब संस्थानों में धन और संसाधनों की कमी नहीं रह गई है। बावजूद युवा विज्ञान से किनारा कर रहे हैं। यही वजह है कि जो शोध हो रहे हैं, उनमें पूर्व में ही हो चुके कार्यों को अदल-बदलकर दोहराया जा रहा है।

टॅग्स :School Educationसाइंटिस्टScientist
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतसरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठते प्रश्न

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतस्कूलों की मनमानी पर लगाम! अब स्कूल एक बार में नहीं वसूल पाएंगे महीने भर से ज्यादा की फीस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज