लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अमृत तालाब से बन रहा है भारत ‘पानीदार’

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: January 2, 2024 09:37 IST

भारत की लगभग 52 फीसदी खेती इंद्र देवता की मेहरबानी पर निर्भर है। महज 48 फीसदी खेतों को ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है और इसमें भी भूजल पर निर्भरता अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की लगभग 52 फीसदी खेती इंद्र देवता की मेहरबानी पर निर्भर हैमहज 48 फीसदी खेतों को ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है सरकारी आंकड़े कहते हैं कि सिंचाई के लिए 69,081 तालाब बन गये हैं, इनमें सबसे ज्यादा यूपी में हैं

हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि देश में भूजल का स्तर कुछ सुधरा है। यह समझना होगा कि इस बदलाव का बड़ा कारण देश में बदल रही तालाबों की सूरत है। हमारी लगभग 52 फीसदी खेती इंद्र देवता की मेहरबानी पर निर्भर है। महज 48 फीसदी खेतों को ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है और इसमें भी भूजल पर निर्भरता अधिक है।

यह किसी से छुपा नहीं है कि सिंचाई की बड़ी परियोजनाएं लागत व निर्माण में लगने वाले समय की तुलना में कम ही कारगर रही हैं। ऐसे में समाज को सरकार ने अपने सबसे सशक्त पारंपरिक जल-निधि तालाब की ओर  आने का आह्वान किया है। पिछले साल आजादी के 75 साल के अवसर पर देश के हर जिले में 75 सरोवरों की योजना पर काम शुरू हुआ तो देश की जलकुंडली धीरे-धीरे बदलने लगी।

22 अप्रैल 2022 को प्रारंभ की गई इस योजना के चलते 31 दिसंबर 2023 तक देश में कुल 1,90787 स्थानों को चिन्हित किया गया जबकि 84786 स्थानों पर काम भी शुरू हो गया। सरकारी आंकड़े कहते हैं कि ऐसे 69,081 तालाब बनकर भी तैयार हो गए। इनमें सबसे ज्यादा तालाब उत्तर प्रदेश में हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के विभागीय पोर्टल पर इस कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट डाली जाती है, जो बानगी है इसकी तेज गति की। हालांकि  सच्चाई यह है कि सरोवर तैयार करना अपने आप में एक जटिल प्रक्रिया है और उसके स्थान का चयन हमारा पारंपरिक जल-आगम स्थान की मिट्टी के मिजाज, स्थानीय जलवायु आदि के अनुरूप करता था।

केंद्र सरकार के निर्देश के जल्द  क्रियान्वयन  के लिए जिला सरकारों ने अभी तक पुराने तालाबों को ही चमकाया है। जरा सोचें देश के सभी जिलों में यदि योजना सफल हो गई तो लगभग नब्बे हजार ऐसे तालाब होंगे जिनका माप यदि प्रत्येक तालाब औसतन एक हेक्टेयर और दस फुट गहराई का भी हुआ तो 27 अरब क्यूबिक लीटर क्षमता का विशाल भंडार होगा।

टॅग्स :मोदी सरकारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर’ अनुराग द्विवेदी के उन्नाव-लखनऊ में ठिकानों समेत 09 जगहों पर छापे, 4 लग्जरी कार जब्त, हवाला के जरिए दुबई में रियल एस्टेट में निवेश

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री