लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: केंद्रीय सत्ता का सेमीफाइनल भी हैं ये चुनाव

By राजकुमार सिंह | Updated: October 16, 2023 14:20 IST

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा। अपने-अपने गठबंधनों के साथ ये दोनों ही अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय सत्ता के दावेदार भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैराजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ खास हैंइन विधानसभा चुनावों का महत्व और बढ़ गया है

नई दिल्ली: पांच राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इन सभी राज्यों के लिए यह चुनाव समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भावी सरकार का फैसला होगा, लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर खास फोकस रहेगा। जाहिर है, मिजोरम और तेलंगाना में क्षेत्रीय दल क्रमश: मिजो नेशनल फ्रंट और बीआरएस सत्तारूढ़ हैं, और राष्ट्रीय दल कांग्रेस या भाजपा की स्थिति चुनौती देने से ज्यादा नजर नहीं आती। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा। अपने-अपने गठबंधनों के साथ ये दोनों ही अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय सत्ता के दावेदार भी हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इसलिए भी खास हैं, क्योंकि पिछली बार 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इनकी सत्ता भाजपा से छीन ली थी। स्पष्ट से भी ज्यादा बहुमत कांग्रेस को सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही मिला था, जहां 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा मात्र 15 सीटों पर सिमट गई थी। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस बहुमत से कुछ पीछे छूट गई, पर छोटे दलों और निर्दलीयों के जुगाड़ से सरकार बन गई।

राजस्थान में सचिन पायलट के बागी तेवरों के बावजूद अशोक गहलोत पांच साल सरकार चलाने की जादूगरी दिखा गए, लेकिन मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के चलते कमलनाथ सत्ता गंवा बैठे। ये तीनों राज्य राजनीतिक दृष्टि से खास इसलिए भी हैं, क्योंकि 2018 के आखिर में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देने के बाद अप्रैल-मई, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में उससे भी अधिक स्पष्ट जनादेश दे दिया।

इसी साल कांग्रेस के भाजपा से हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की सत्ता छीन लेने के बाद इन विधानसभा चुनावों का महत्व और बढ़ गया है। ये चुनाव नया विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बनने तथा भाजपा द्वारा एनडीए को सक्रिय करने के बाद हो रहे हैं, तब भी तीन बड़े राज्यों में मुख्य मुकाबला दोनों बड़े राष्ट्रीय दलों के बीच ही होगा। बेशक गुजरात विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद आप को भी राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महत्वाकांक्षी आप दांव लगाएगी ही, लेकिन कांग्रेस की सिटिंग सीट पर भी उम्मीदवार उतारने से जाहिर है कि वह विपक्षी वोटों में ही बंटवारा करेगी, जिसका नकारात्मक असर विपक्षी गठबंधन पर पड़े बिना नहीं रहेगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश चुनावराजस्‍थान चुनावछत्तीसगढ़ चुनावBJPकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए