लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: ड्रग्स का तेजी से फैलता कारोबार चिंताजनक

By रमेश ठाकुर | Updated: August 22, 2023 10:46 IST

नारकोटिक्स विभाग के डेटा के अनुसार, साल 2020 में 886 किलोग्राम गांजा, 28 किलोग्राम हेरोइन, 14 किलोग्राम कोकीन तथा 16 किलो अफीम बरामद हुई थी। जबकि इस साल ये डाटा सिर्फ 4 महीने में उससे कई गुना ज्यादा बढ़ गया। अभी तक 4396 किलो अफीम बरामद हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में तेजी से फैल रहे ड्रग्स का कारोबार चिंताजनक है। इस कारोबार में मोटी कमाई है और एक वर्ग का बड़ा हिस्सा इससे जुड़ा हुआ है। ऐसे में नारकोटिक्स विभाग ने जो डेटा शेयर किया है वह चौंकाने वाले है।

नई दिल्ली: दिल्ली में तेजी से फैलता नशे का कारोबार चिंता का विषय बन गया है. राजधानी में विभिन्न किस्म के मादक पदार्थों की तस्करी अब प्रत्येक गली-मोहल्लों में होने लगी है. बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तस्करों से करीब 90 किलो अफीम पकड़ी, जो दूसरे प्रदेशों से लाई गई थी.

ड्रग्स के धंधे को खत्म करने में कोई भी गंभीर नहीं

दिल्ली को ड्रग्स के जंजाल से कैसे निकाला जाए, इसकी चिंता शायद किसी को है ही नहीं! निकालना कोई इसलिए भी नहीं चाहता, क्योंकि ड्रग्स के काले धंधे में एक ऐसा वर्ग शामिल है जिसके लिए ये कारोबार मुनाफे का बड़ा जरिया बना हुआ है. 

दिल्ली तक कैसे पहुंचते हैं मादक पदार्थ

राजधानी में ड्रग्स कई रास्तों से होकर पहुंच रही है क्योंकि सीमाएं विभिन्न राज्यों से जुड़ती हैं. इसलिए तस्कर मादक पदार्थों की सप्लाई सुगमता से करते हैं. ड्रग्स डीलर्स विभिन्न प्रदेशों से चरस, गांजा, कोकीन, अफीम दिल्ली तक पहुंचाते हैं. उसके बाद दिल्ली में व्यवस्थित तरीके से आगे सप्लाई करते हैं.

क्या कहता है नारकोटिक्स विभाग का डाटा 

पूर्वोत्तर के तस्कर दिल्ली में मादक पदार्थ कोरियर के जरिये भिजवाते हैं नारकोटिक्स विभाग की मानें तो राजधानी में बीते 3 सालों में ड्रग्स के डाटा चौंकाने वाले रहे. साल 2020 में 886 किलोग्राम गांजा, 28 किलोग्राम हेरोइन, 14 किलोग्राम कोकीन तथा 16 किलो अफीम बरामद हुई थी. जबकि इस साल ये डाटा सिर्फ 4 महीने में उससे कई गुना ज्यादा बढ़ गया. अभी तक 4396 किलो अफीम बरामद हो चुकी है.

पॉश इलाके में धड़ल्ले से चल रहा है ये धंधा

बीते पांच-छह साल से ड्रग्स का धंधा धड़ल्ले से खुलेआम शाम के वक्त पॉश इलाकों में चलता है. दिल्ली में शनिवार को 40 करोड़ की अफीम पकड़ी गई, जिसकी सप्लाई लुटियन जोन और पॉश इलाकों में होनी थी. अफीम मणिपुर और जम्मू से लाई गई थी. इसकी लत से युवाओं का भविष्य तबाह हो रहा है. 

 

टॅग्स :क्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं अपहरण और फिरौती के मामलों में, दो पदाधिकारियों समेत चार कर्मियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती राशि भी बरामद

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

क्राइम अलर्टKhagaria News: नाबालिग लड़की को पेड़ से बांध पीटा, ग्रामीणों की बर्बरता के पीछे वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया