लाइव न्यूज़ :

जालना जाफराबादः कब तक रेत पर फिसलते रहेंगे पुलिस और प्रशासन

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 24, 2025 09:25 IST

Jalna Jafrabad: घटनाओं में रेत उत्खनन को रोकने के प्रयासों को नाकाम करने की कोशिश में जान गंवाने के मामले, इनकी चर्चाएं कुछ दिन रहती हैं और बाद में बात आई-गई हो जाती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअवैध रूप से खनन की गई रेत की मात्रा को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं मिलता है.पुलिस और राजनेताओं के साये में फलता-फूलता है, बाद में वही जान का दुश्मन बन जाता है.कार्रवाई के नाम पर वह कागजी खानापूर्ति कर अलग हो जाती है और रेत का अवैध धंधा चलता रहता है.

Jalna Jafrabad: शायद ही देश का कोई राज्य हो जहां रेत माफिया का आतंक न हो. ये वही आपराधिक तत्व होते हैं, जो आपके घर बनाने का सपना पूरा करने में लगने वाली रेत का उत्खनन कर खुलेआम बेचते हैं. इन पर प्रशासन, पुलिस या सरकार की जरा भी नहीं चलती. जालना जिले की जाफराबाद तहसील के पासोड़ी गांव में रेत में दबने से पांच मजदूरों की मौत हो या फिर अनेक घटनाओं में रेत उत्खनन को रोकने के प्रयासों को नाकाम करने की कोशिश में जान गंवाने के मामले, इनकी चर्चाएं कुछ दिन रहती हैं और बाद में बात आई-गई हो जाती हैं.

भारत में अवैध रूप से खनन की गई रेत की मात्रा को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं मिलता है, लेकिन ‘इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस’ का कहना है कि लघु खनिजों के उत्खनन के लिहाज से रेत सबसे ज्यादा उत्खनित खनिजों में चौथे स्थान पर है. तेज गति से शहरीकरण और आधारभूत संरचनाओं के विकास की राह पर चलते रेत की मांग को सामान्य माना जाता है.

निर्माण कार्य में अन्य की तुलना में नदी की रेत बेहतर मानी जाती है. इसी के चलते पानी के बाद यह दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला संसाधन है. धरती के नीचे से खनन करके निकाली जाने वाली तमाम चीजों में रेत का हिस्सा दो-तिहाई से कुछ ज्यादा है, लेकिन रेत एक संसाधन के रूप में असीमित मात्रा में उपलब्ध नहीं है.

लोग हर साल चार हजार करोड़ टन से अधिक रेत और बजरी का उपयोग करते हैं. मांग इतनी ज्यादा है कि दुनिया भर में नदी-तल और समुद्र तट खाली होते जा रहे हैं. इसके बावजूद रेत की भरपाई संभव नहीं है. इसी कारण रेत के स्रोतों को सरकार के अधीन रखा गया है और सरकारी निर्णयों में देरी अथवा रोक के चलते अवैध उत्खनन को अवसर मिलता है.

सरकार भले ही पर्यावरण अथवा जल स्रोतों की चिंता में अपने निर्णयों को लेकर अधिक सतर्कता बरतती हो, मगर निर्माण कार्यों की जरूरत रेत के कालाबाजारियों से लेकर माफिया राज तक को अपनी जगह बनाने में सहायता करती है. ऐसे में पहले तो वह प्रशासन, पुलिस और राजनेताओं के साये में फलता-फूलता है, बाद में वही जान का दुश्मन बन जाता है.

सरकार के पास बिगड़ी स्थिति से निपटने का कोई उपाय नहीं है. कार्रवाई के नाम पर वह कागजी खानापूर्ति कर अलग हो जाती है और रेत का अवैध धंधा चलता रहता है. इस परिदृश्य में पर्यावरण और विकास को समझ प्रशासन और सरकारों से ठोस कदम उठाया जाना अपेक्षित है. इससे आपराधिक जगत को तो पनाह मिल ही रही है.

अपनी असफलता से प्रशासन का विश्वास भी डगमगा रहा है, जो परिस्थिति की ओर गंभीरता का इशारा है. उस पर समय रहते नियंत्रण पाने की जरूरत है. वर्ना कभी ऐसा न हो कि शायर शाहिद मीर के शेर की तरह हालातों को बयान करने की नौबत आ जाए...

ऐ ख़ुदा रेत के सहरा को समुंदर कर दे,या छलकती हुई आंखों को भी पत्थर कर दे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रIASIPSPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

भारतबिहार सत्ता हस्तांतरणः आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली बुलाया, 15-20 अधिकारी पर केंद्र की नजर?

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती