लाइव न्यूज़ :

GUNAH Cyber Crime: इसे लापरवाही कहें डर कहें या फिर अज्ञानता?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 25, 2025 06:59 IST

GUNAH Cyber Crime: ठगी धड़ल्ले से हो रही है और आश्चर्यजनक बात है कि पढ़े-लिखे लोग इसके शिकार हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों से कहा कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज होती ही नहीं है. किसी दोस्त या पड़ोसी से बात कर सकते हैं.कोई भी फोन आए तो थोड़ी देर शांति से सोच तो सकते हैं.

GUNAH Cyber Crime: कहावत है कि सतर्कता हटी, दुर्घटना घटी. देश भर में बड़े पैमाने पर हो रही साइबर ठगी को इस नजरिए से भी देख सकते हैं क्योंकि यह अज्ञानता, लापरवाही और डर का मिलाजुला मामला है. साइबर ठग इन्हीं तीनों बातों का फायदा उठाते हैं. अभी-अभी नागपुर में एक सेवानिवृत्त अधिकारी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर इस तरह की ठगी का शिकार हो गया और बड़ी राशि गंवा बैठा. इस तरह की ठगी धड़ल्ले से हो रही है और आश्चर्यजनक बात है कि पढ़े-लिखे लोग इसके शिकार हो रहे हैं.

यह इतना गंभीर मामला बन चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस समस्या का जिक्र किया था और लोगों से कहा कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज होती ही नहीं है. देशवासियों को सतर्क रहना चाहिए. इतना ही नहीं अब तो आप किसी को फोन लगा रहे हैं तो सबसे पहले साइबर ठगी से बचाव के संदेश भी सुनाए जा रहे हैं.

अखबारों में रोज खबरें छप रही हैं, टीवी और वेब मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. यहां तक कि डिजिटल अरेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही है, इसके बावजूद यदि लोग शिकार हो रहे हैं तो बहुत साफ है कि यह लापरवाही, डर और अज्ञानता का परिणाम है. उदाहरण के लिए यदि कोई ठग आपसे कहता है कि सिमकार्ड मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में आपका नाम आया है तो आप डरते क्यों हैं?

मान लीजिए कि किसी ने धोखाधड़ी से आपके नाम पर वास्तव में कोई सिम जारी करवा लिया है तो आपको डरने की क्या जरूरत है? आपने तो कुछ गलत किया नहीं है! जो व्यक्ति आपको फोन पर डरा रहा है, उसकी शिकायत आप पुलिस में कर सकते हैं. ऐसा कोई भी फोन आए तो थोड़ी देर शांति से सोच तो सकते हैं. किसी दोस्त या पड़ोसी से बात कर सकते हैं.

तो सबसे पहली जरूरत यह है कि आप डरना बंद करें. अपने देश में पुलिस, प्रशासन से लेकर सरकार तक का पूरा तंत्र है जिसका मूल दायित्व आपकी रक्षा करना है. किसी एजेंसी के नाम से घबराने का मतलब ही नहीं है. दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी आप फोन उठाते हैं तो देखिए कि कहीं वह विदेश से तो नहीं है?

इन दिनों नेपाल, पाकिस्तान, ईरान से लेकर दुनिया के दूसरे देशों से भारतीय नंबरों पर फोन आ रहे हैं. यह एक अलग जांच का विषय है कि आपका फोन नंबर उन ठगों तक पहुंचता कैसे है? इस पर लगाम लगाना सरकार का काम है लेकिन हकीकत यही है कि हमारी सरकारी एजेंसियां अभी तक इतनी चाकचौबंद नहीं हुई हैं कि उन तक तत्काल पहुंच सकें.

कभी-कभार ये ठग हाथ लग जाते हैं लेकिन वह इंटरनेट पर ठगी का एक कतरा भर होता है. इसलिए सबसे जरूरी है सतर्कता, ताकि आपको कोई नुकसान न पहुंचा सके, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ठगों के झांसे में बड़े-बड़े लोग भी आ जाते हैं. पिछले साल की ही बात है, देश के एक बड़े उद्योगपति को वीडियो कॉल आया.

फोन करने वाला एक फर्जी अदालत का सेट बना कर बैठा था. उससे कहा गया कि एक बड़े घोटाले में उसका नाम है लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा है इसलिए अदालत उसकी गिरफ्तारी का आदेश देगी. यदि वह बचना चाहता है तो जमानत के तौर पर इतनी राशि अदालत के इस अकाउंट में जमा करे. वह उद्योगपति इतना भयभीत हो गया कि तत्काल राशि ट्रांसफर कर दी. बाद में उसे एहसास हुआ कि सबकुछ फर्जी था. इसलिए सतर्कता ही एकमात्र विकल्प है. सजग और निर्भीक रहिए.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरनरेंद्र मोदीPoliceCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट