लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: गैर-इरादतन हत्या का अजीब मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 1, 2024 13:51 IST

कोचिंग सेंटर के सामने के प्रवेश द्वार को तोड़कर कथित तौर पर  बेसमेंट में पानी भरने का कारण बनीं। पुलिस ने कथूरिया पर अन्य आरोपों के अलावा, गैर इरादतन हत्या और जान-बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।

Open in App

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की असामयिक मृत्यु से देशवासी अभी उबरे नहीं कि पुलिस ने मनोज कथूरिया नामक एक एसयूवी(कार) चालक को उस जलमग्न सड़क पर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का स्पष्ट रूप से हनन है।

खबरों  में बताया गया है कि कथूरिया की एसयूवी कोचिंग की भूमिगत लाइब्रेरी स्थित जल-जमाव वाली सड़क से गुजरते समय पानी में लहरें पैदा कर रही थी, जो कोचिंग सेंटर के सामने के प्रवेश द्वार को तोड़कर कथित तौर पर  बेसमेंट में पानी भरने का कारण बनीं। पुलिस ने कथूरिया पर अन्य आरोपों के अलावा, गैर इरादतन हत्या और जान-बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।

कथूरिया की गिरफ्तारी भारतेंदु हरिश्चंद्र की रचना अंधेर नगरी चौपट राजा की याद दिलाती है, जो एक राजा और उसके अराजक साम्राज्य के बारे में है, जहां एक बकरी की मौत के बाद यह तय करने का तर्कहीन प्रयास किया जाता है कि फांसी का फंदा किसके गले में डाला जाए। यह घटना न केवल कथूरिया की गिरफ्तारी से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को लेकर चिंता जगाती है, बल्कि जवाबदेही तय करने के नाम पर व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हनन की खतरनाक प्रवृत्ति को भी उजागर करती है।

कथूरिया पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाना बेतुका तो है ही, मामला इस तथ्य से और भी जटिल हो जाता है कि माननीय मजिस्ट्रेट ने इन क्रूर और दूरगामी दुष्परिणामों वाले आरोपों को सिरे से खारिज करने और कथूरिया को जमानत पर रिहा करने के बजाय,14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

समाचारों से यह स्पष्ट है कि कथूरिया उस जलमग्न सड़क से होकर गाड़ी चला रहे थे, बाकी उनकी ओर से किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं मिलता है। यह समझ से परे है कि किसी व्यक्ति पर केवल जलमग्न सड़क से होकर गाड़ी चलाने के लिए गैर इरादतन हत्या के गंभीर अपराध का आरोप कैसे लगाया जा सकता है। कथूरिया को मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराने या न ठहराने के पीछे का तर्क, दिल्ली के पुलिस आयुक्त पर भी लागू होगा, क्योंकि वह जलमग्न सड़क को बंद करना सुनिश्चित करने में विफल रहे।

नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हनन के पुलिस के इतिहास को देखते हुए दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई भले ही आश्चर्यजनक न लगे, परंतु कथूरिया को जमानत देने से इनकार करना और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजना वास्तव में चौंकाने वाला है।

अंधेर नगरी नाटक में चौपट राजा की निरंकुश और तर्कहीन शासन व्यवस्था का अंत तब होता है जब गुरु, राजा को ही फांसी पर लटकने के लिए फुसलाता है। समाज को ऐसे गुरु की बेसब्री से प्रतीक्षा है, जो सही राह दिखा सके।

अमित आनंद तिवारी(लेखक सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं)

टॅग्स :दिल्लीकोर्टPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?