लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है सीएसके का यह गेंदबाज

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: April 19, 2019 16:22 IST

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत से पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों का संयम और सकारात्मकता देखकर प्रभावित हूं।

Open in App

लगातार तीन मुकाबलों में हार के बाद अच्छी से अच्छी टीम के लिए लय में लौटना कठिन हो जाता है। फिर भी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत से पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों का संयम और सकारात्मकता देखकर प्रभावित हूं। कोच टॉम मूडी और कप्तान केन विलियम्सन ने परिणाम की चिंता किए बगैर योजना पर काम किया। आखिर यही सकारात्मकता टीम के लिए कारगर साबित हुई।

एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में भी चेन्नई को कमजोर नहीं आंका जा सकता। साथ ही बुधवार के एकतरफा मकाबले से पूर्व हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड 8-2 का था। शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने टीम को धमाकेदार शुरुआत प्रदान की, लेकिन स्ट्रैटेजिक ब्रेक के दौरान केन विलियम्सन की तरकीब रंग लाई और विपक्षी टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए।

फलस्वरूप हैदराबाद के गेंदबाज रन रोकने में कामयाब हो गए। चेन्नई जब लड़खड़ा रही थी, टीम के लिए धोनी की कमी जरूर महसूस हो रही थी। हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने सधी हुई गेंदबाजी की। इससे चेन्नई की टीम 35-40 रन कम ही बना पाई।

वर्तमान सत्र में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टॉ ने टीम को धमाकेदार शुरुआत प्रदान की है। वॉर्नर तेज गति से रन जोड़ने में माहिर हैं। जॉनी तेजतर्रार शॉट्स के बल पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं। वॉर्नर के बाद जॉनी ने मोर्चा संभाले रखा।

उन्होंने इमरान ताहिर की करिश्माई फिरकी के सामने चतुराई भरी बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी निभाई। इमरान के सामने रन बनाने सचमुच कठिन होता है। टी-20 क्रिकेट को युवा खिलाड़ियों का खेल माना जाता है, लेकिन इमरान को देखकर ऐसा नहीं लगता।

2009 से उन्हें मैं उन्हें इंग्लिश काउंट चैंपियनशिप से देख रहा हूं। उनका जोश देखते ही बनता है। इमरान की आक्रामकता, समर्पित भाव और कड़ी मेहनत करने की तैयारी जैसे गुण उन्हें अनूठी पहचान दिलाते हैं। उनका विकेट झटकने के बाद जश्न मनाने का तरीका लाजवाब है। मेरे हिसाब से इमरान ताहिर युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

टॅग्स :इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्ससनराइज़र्स हैदराबादआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया