लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: विजय शंकर ने लगाया मौके पर 'चौका', हाथ मलते रह गए पंत-रायुडू-अश्विन जैसे खिलाड़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 16:56 IST

आखिरकार विश्व कप के लिए सोमवार को पंंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई।

Open in App

(राम ठाकुर)आखिरकार विश्व कप के लिए सोमवार को पंंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई। इंग्लैंड की मेजबानी में 30 मई से खेले जाने वाले क्रिकेट महाकुंभ को लेकर पिछले लंबे समय से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कभी कहा गया कि आईपीएल के प्रदर्शन को विश्व कप के चयन में तरजीह दी जाएगी, लेकिन बाद में इसका खंडन भी किया गया। आईपीएल के दौरान टीम चयन का प्रभाव भी नजर आया।

खासतौर से ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों ने इस टी-20 लीग में जमकर पसीना बहाया। खैर क्रिकेट के मैदान पर की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। ऋषभ के लिए यह मेहनत भविष्य में काम ही आएगी। सबसे बड़ा आश्चर्य चौथे नंबर को हुआ। जब आज टीम का ऐलान हुआ तो एमएसके प्रसाद की चयन समिति ने इसे ज्यादा तरजीह नहीं दी। इस बारे में उनका कमेंट सुनकर ऐसा लगा जैसे नंबर चार को लेकर कोई समस्या ही नहीं थी।

युवा विजय शंकर को इस क्रम पर बल्लेबाजी का तगड़ा दावेदार बताया गया है। सचमुच विजय शंकर सबसे लकी रहे। सही मौके पर उपयोगी प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बना ली। हालांकि वह बतौर ऑलराउंडर टीम में चुने गए हैं। लिहाजा, उनसे मौका मिलने पर बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कराई जा सकती है।

हालांकि कार्तिक की भूमिका पर चयन समिति अध्यक्ष के अनुसार उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर रखा गया है। साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि धोनी टीम का अभिन्न हिस्सा होंगे। ऐसे में कार्तिक की टीम में भागीदारी पर संशय बना रहेगा।

चौथे स्थान के तगड़े दावेदार अंबाती रायुडू निश्चय ही काफी दु:खी होंगे भारत में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई सत्र की अंतिम सीरीज ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, 'सर' रवींद्र जडेजा का हरफनमौला कौशल रंग लाया, लेकिन उनके साथी रविचंद्रन अश्विन हाथ मलते रह गए। टीम की घोषणा को स्कूल-कॉलेज की परीक्षाफल से तुलना हो सकती है। कल तक जो पंत-रायुडू के चयन को लेकर उम्मीद जता रहे थे, शायद चयन समिति के परीक्षा फल से वह खुश नहीं होंगे।

सुनील गावस्कर जैसे अनुभवी पर्यवेक्षक (मॉडरेटर) ने तो इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। लेकिन, सनी भाई ने दिनेश कार्तिक का समर्थन कर संतुलन को बिगड़ने नहीं दिया। अगले कुछ दिन लोकसभा के चुनावी माहौल में भारतीय टीम के चयन का मामला भी चर्चा में रहेगा। हालांकि, देश में क्रिकेट एक ऐसा विषय है जिसकी चर्चा पूरे 364 दिन होती रहती है। और जब विश्व कप जैसे बड़े आयोजन की बात हो तो स्वाभाविक तौर पर यह दौर अगले 14 जुलाई तक जारी रहेगा जिस दिन विश्व कप चैंपियन का फैसला होगा।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपऋषभ पंतविजय शंकरअंबाती रायुडूरविचंद्रन अश्विन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

क्रिकेटआखिर क्यों नाराज हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णन?, बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से हटने की घोषणा

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन