लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: वसीम जाफर पर लगाए गए आरोप दुखद, बोर्ड करे जांच

By अयाज मेमन | Updated: February 14, 2021 14:26 IST

वसीम जाफर के उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

Open in App

कोविड महामारी के बीच क्रिकेट का रोमांच बढ़ने लगा है. निश्चित रूप से इस खेल के चहेतों के लिए अच्छी खबर है. लेकिन पिछले सप्ताह उत्तराखंड क्रिकेट में जो हुआ, उससे बेहद ठेस पहुंची. बीसीसीआई और भारतीय समाज के लिए यह खतरे की घंटी है. उत्तराखंड क्रिकेट के पदाधिकारियों ने टीम के कोच और मैंटोर वसीम जाफर पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया. इससे जाफर को करीब से जानने वालों को गहरा सदमा पहुंचा.

जाहिर है जाफर पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. अब तक का उनका क्रिकेट जीवन बेदाग रहा है. टेस्ट क्रिकेट में देश की नुमाइंदगी करने वाला यह अनुभवी खिलाड़ी पिछले दो दशक से राष्ट्रीय क्रिकेट में छाया हुआ है. उन्होंने मुंबई और विदर्भ का सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया. बतौर बल्लेबाज, कप्तान, कोच और मैंटोर के रूप में उनका व्यक्तित्व, संयमी और कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति सुर्खियों में रही है. यही वजह है कि इस घटना के बाद उनके समर्थन में बड़ा तबका खड़ा है. यह फेहरिस्त काफी लंबी है जिनमें अनिल कुंबले, इरफान पठान, मनोज तिवारी, अमोल मुजुमदार और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गजों का समावेश है. कुछ ने तो चर्चित खिलाड़ी जाफर के समर्थन में क्यों नहीं उतरे, इसके बारे में पूछताछ की. हालांकि इसका जवाब नहीं दिया जा सकता लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि अनेक लोगों ने दु:ख जरूर जताया.

यह विवाद जाफर के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ. अपने इस्तीफे में वह सारी परेशानी बता चुके हैं. बगैर उनकी जानकारी के उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने खिलाडि़यों का चयन किया. कुंबले भी इस पर रोशनी डाल चुके हैं. यही वजह है कि पिछले तीन सत्र में टीम ने अपने कोच बदले. व्यक्तिगत हित और सत्ता लोलुपता के चलते कोच टिक नहीं पा रहे हैं. अपनी ऑनलाइन पत्र परिषद में जाफर ने सभी आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया है. हालांकि अब तक राज्य इकाई से रिस्पॉन्स नहीं मिला है.

विवाद बढ़ता देख सचिव ने खुद को दूर रखा है. बीसीसीआई को इस मामले की कड़ी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. मेरी नजर में इस तरह की यह पहली घटना है. अलग-अलग जाति-धर्म के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम तथा होटल के कमरों में शान से समय बिताते रहे हैं. यह दोस्ताना रिश्ते केवल क्रिकेट तक ही नहीं तो अन्य खेलो में दिखाई देते हैं. उत्तराखंड क्रिकेट में जो हुआ वह पीड़ादायक है.

टॅग्स :वसीम जाफरउत्तराखण्डबीसीसीआईअयाज मेमन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर