लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: केन विलियम्सन-जेसन होल्डर ने बिगाड़ा आरसीबी का गेम

By एबी डिविलियर्स | Updated: November 8, 2020 15:23 IST

सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खिताबी रेस से बाहर हो गई थी...

Open in App

कवि टी.एस. एलियट की पंक्तियों को याद करते हुए यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि आरसीबी का अभियान वादे के अनुरूप धमाकेदार नहीं रह पाया. 13वें संस्करण में जब हमने दस में से सात जीत लिए तो हम आईपीएल में पहली बार चैंपियन बनने के लिए तैयार थे. लेकिन 21 अक्तूबर को केकेआर के खिलाफ आठ विकेट की जीत के बाद हमें लगातार हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान सोलह दिनों में पांच मैच खेले, जिसमें टॉस भी हारे और पहले बल्लेबाजी करने पर पर्याप्त स्कोर नहीं बना पाए. नतीजतन पांचों में पराजय का सामना करना पड़ा.

शुक्रवार को अबुधाबी मेन सनराइजर्स के खिलाफ एलिमिनेटर एक कड़ी चुनौती साबित हुआ. धीमी विकेट पर हम 140 का स्कोर सुरक्षित मानकर चल रहे थे लेकिन प्रत्यक्ष 131 रन ही बना पाए. चहल, सुंदर और जंपा जैसे करिश्माई स्पिनरों ने मुकाबले को रोमांचक बनाते हुए हैदराबाद पर दबाव बनाया था. लेकिन अनुभवी अंतरराष्ट्रीय कप्तानों-केन विलियमसन और जेसन होल्डर की संयम और कौशलभरी पारियों ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हार के बाद आलोचना होना स्वाभाविक है.

हालांकि पारी के मध्य ओवर में हमारी बल्लेबाजी और डेथ ओवर में गेंदबाजी आलोचनाओं का केंद्र रही. वर्ष 2016 के बाद पहली बार हमने प्लेऑफ में जगह बनाई है. ऐसे में हमारी तैयारियों पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता. लेकिन, कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमें सुधार करना होगा. हमने स्पर्धा के दौरान अगले सीजन के लिए ठोस तैयारी कर ली है. चूंकि, कुछ ही माह बाद अगला सत्र शुरू होना है.

लिहाजा पूरी उम्मीद है कि इन खामियों पर सुधारते हुए हम लय हासिल कर लेंगे. अंत में एक व्यक्तिगत टिप्पणी करना चाहूंगा-मेरे लिए यह आईपीएल विशेष रहा. वैसे भी इस अनोखे टूर्नामेंट में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जिसने भारत और दुनिया भर में कई करोड़ों लोगों के लिए खुशी मुहैया कराने का काम किया है. हम सब के लिए यह कठिन समय है. लिहाजा, सुरिक्षत रहो. धन्यवाद!

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एबी डिविलियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरकेन विलियम्सनसनराइजर्स हैदराबादजेसन होल्डर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटमुंबई के बाद कोलकाता में हारे?, केकेआर की दूसरी हार, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और ईशान किशन ने जीत से खाता खोला?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान