लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बातों का हम सीधा जवाब क्यों नहीं देते?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 17, 2025 05:25 IST

विदेश मंत्रालय का कहना है कि लगातार बदलते माहौल में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा भारत की प्राथमिकता है.

Open in App
ठळक मुद्देऊर्जा की कीमतों में स्थिरता और निरंतरता बनाए रखना दो प्रमुख मकसद हैं. भारत कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और बढ़ाने में रुचि दिखाई है और इस पर बातचीत जारी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नया दावा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा. उनके इस दावे के बाद स्वाभाविक रूप से यह उम्मीद की जा रही थी कि भारत सरकार की ओर से जवाब आएगा लेकिन जो जवाब आया है, उसका लब्बोलुआब यह है कि भारत ने न तो ट्रम्प के दावे सीधे-सीधे स्वीकारा है और न ही ट्रम्प के दावे का स्पष्ट रूप से खंडन किया है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि लगातार बदलते माहौल में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा भारत की प्राथमिकता है.

ऊर्जा की कीमतों में स्थिरता और निरंतरता बनाए रखना दो प्रमुख मकसद हैं. जहां तक अमेरिका का सवाल है तो भारत कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका के मौजूदा प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और बढ़ाने में रुचि दिखाई है और इस पर बातचीत जारी है.

यानी विदेश मंत्रालय के कथन में एक बात स्पष्ट है कि भारत अमेरिका से तेल खरीदी का दायरा बढ़ाएगा मगर रूस से तेल खरीदेगा या नहीं खरीदेगा, इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शब्दों को घुमाने-फिराने की इस तरह की कूटनीति अपनाई जाती है. यहां स्थितियां अलग हैं. ट्रम्प ने सारी हदें पार कर दी हैं.

भारत को एक तरफ वे महान देश बताते हैं और नरेंद्र मोदी को अपना घनिष्ठ मित्र बताते हैं लेकिन भारत को लेकर उनकी वाचालता कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऑपरेशन सिंदूर को खत्म कराने के लिए वे अपनी धमकी की बात कई बार कह चुके हैं. उनका दावा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने ही जंग खत्म कराई.

जब पहली बार उन्होंने दावा किया तो उसी समय भारत को स्पष्ट रूप से कह देना चाहिए था कि मि. ट्रम्प झूठ बोल रहे हैं. हमने तो पाकिस्तान के आग्रह पर अपने प्रहार को स्थगित किया. लेकिन भारत की ओर से कहा गया कि इसमें किसी तीसरे पक्ष का कोई रोल नहीं है. आज भारत के हर नागरिक के मन में यह सवाल है कि भारत इस तरह गोल-गोल बातें क्यों करता है?

अमेरिका होगा बड़ा और शक्तिशाली देश लेकिन हमारे बारे में बोलने का अधिकार और खासकर झूठ बोलने का अधिकार उसे किसने दे दिया? कूटनीति और विदेश नीति की जरूरतों को समझा जा सकता है लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि देश का सम्मान सबसे बड़ा होता है. इसी अमेरिका ने 1971 में पाकिस्तान का साथ दिया था लेकिन हमने पाक को धूल चटा दी थी.

हमें अपनी शक्ति का एहसास करना होगा. जिस तरह से चीन ने अमेरिका को हड़काया है, उसी तरह हमें भी हड़काना होगा. और जहां तक रूस का सवाल है तो वह हमारा सदा से हितैषी रहा है. हम उसे कैसे छोड़ सकते हैं. अमेरिका का इतिहास अविश्वास का है तो हम उस पर पूरी तरह भरोसा कैसे कर सकते हैं? ट्रम्प को हमें उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपरूसव्लादिमीर पुतिनअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख