लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प के टैरिफ से पैदा होती एक नई चुनौती, भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ सुनिश्चित किया

By डॉ जयंती लाल भण्डारी | Updated: August 5, 2025 05:19 IST

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ सुनिश्चित किया है. इस समय अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर अंतिम दौर की चर्चा जारी है,

Open in App
ठळक मुद्दे फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और ट्रम्प के बीच समझौते के तहत इसी वर्ष 2025 के अंत तक अंतिम रूप देने का निर्णय हुआ है. भारत देश के करोड़ों लोगों की अजीविका से जुड़े हुए कृषि और डेयरी क्षेत्र में रियायत देने को तैयार नहीं है.भारत पर दबाव के मद्देनजर अमेरिका ने भारत पर दबाव बढ़ाने के लिए ऊंचे टैरिफ का ऐलान किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच कारोबार और गहरी मित्रता की जिन चमकीली ऊंचाइयों की उम्मीदें की जा रही थी, वे ट्रम्प के द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के ऐलान के बाद चकनाचूर हो गई हैं. इतना ही नहीं ट्रम्प ने दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से भारतीय अर्थव्यवस्था को मृतप्राय बताते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था उसी तरह गर्त में चली जाएगी, जैसे भारत के पुराने दोस्त रूस की अर्थव्यवस्था गर्त में गई है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत सहित 70 देशों पर व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए 10 से 41 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया है, जिसमें भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ सुनिश्चित किया है. इस समय अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर अंतिम दौर की चर्चा जारी है,

जिसे फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और ट्रम्प के बीच समझौते के तहत इसी वर्ष 2025 के अंत तक अंतिम रूप देने का निर्णय हुआ है. लेकिन अंतरिम व्यापार समझौते पर अंतिम चर्चा के समय भारत देश के करोड़ों लोगों की अजीविका से जुड़े हुए कृषि और डेयरी क्षेत्र में रियायत देने को तैयार नहीं है. ऐसे में भारत पर दबाव के मद्देनजर अमेरिका ने भारत पर दबाव बढ़ाने के लिए ऊंचे टैरिफ का ऐलान किया है.

स्थिति यह है कि कुछ देशों ने ट्रम्प की एकपक्षीय और भेदभाव भरी मांगों के सामने घुटने टेक दिए हैं लेकिन भारत ऐसे देशों से बहुत अलग दिखाई दे रहा है. यद्यपि ट्रम्प के नए टैरिफ से अमेरिका को भारत से निर्यात में कमी जरूर आएगी, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था पर विशेष असर इसलिए नहीं होगा, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था नहीं है.

प्रधानमंत्री मोदी की यह रणनीति सही है कि यदि झुक गए तो भविष्य में और भी दबाव पड़ सकता है तथा बार-बार घुटने टेकने पड़ सकते हैं. ऐसे में जनहित के मद्देनजर अब तक भारत ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता नहीं किया है. भारत ने ट्रम्प की उस इच्छा को ठुकरा दिया है, जिसमें ट्रम्प अन्य देशों के साथ भारत के रिश्तों पर वीटो चाहते हैं,

यानी वे चाहते हैं कि अमेरिका तय करे कि भारत किसके साथ कैसे रिश्ते रखे. चूंकि अब भारत को अमेरिकी बाजारों को निर्यात करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे में भारत को कई बातों पर ध्यान देना होगा. भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को और भी बहिर्मुखी बनाना होगा.

अच्छी बात यह है कि हाल ही में भारत ने महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार-समझौते (एफटीए) कर लिए हैं और उसे दोगुनी तेजी के साथ ऐसे अन्य समझौतों की दिशा में बढ़ना होगा. दक्षिण-पूर्व एशिया के जीवंत आर्थिक क्षेत्र से फिर से जुड़ना होगा.

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइकॉनोमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल