लाइव न्यूज़ :

GST Rate: हानिकारक चीजों पर ज्यादा से ज्यादा लगाएं जीएसटी?, कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू पर...

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: December 4, 2024 05:54 IST

GST Rate: आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में पिछले तीन दशकों में धूम्रपान के कारण 17.5 करोड़ लोगों की जान गई है.

Open in App
ठळक मुद्देसिगरेट-तंबाकू के नुकसान तो जगजाहिर हैं.सीओपीडी जैसी बीमारियां हो सकती हैं.तंबाकू का उपयोग बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं.

GST Rate: वर्तमान में जिस तेजी से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, उसके मद्देनजर जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्री समूह (जीओएम) द्वारा कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट एवं तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों पर कर की दर को मौजूदा 28 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किए जाने की सोमवार को की गई अनुशंसा उचित ही है. उल्लेखनीय है कि कोल्ड ड्रिंक में कैलोरी और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ता है. कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है. इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट के आस-पास फैट जमा कर सकता है और कुछ ही समय में यह फैटी लीवर डिजीज में बदल सकता है, जो काफी खतरनाक हो सकता है. सिगरेट-तंबाकू के नुकसान तो जगजाहिर हैं.

सिगरेट के धुएं में 7000 से ज्यादा रसायन होते हैं जिनमें से कम से कम 69 रसायन कैंसर का कारण बन सकते हैं. धूम्रपान से शरीर के लगभग किसी भी हिस्से में कैंसर हो सकता है. यही नहीं बल्कि हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों के रोग, टाइप 2 मधुमेह और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) जैसी बीमारियां हो सकती हैं.

वहीं तंबाकू चबाने से भी कई तरह का कैंसर हो सकता है, जिसमें मुंह, जीभ, मसूढ़े, पेट, ग्रासनली (गला) और मूत्राशय का कैंसर शामिल है. हैरानी की बात है कि इतनी सारी गंभीर बीमारियों का खतरा होते हुए भी और इसके बारे में जनजागृति किए जाने के बावजूद किशोरों में तंबाकू का उपयोग बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं.

दरअसल कच्ची उम्र में किसी भी चीज की लत बहुत जल्दी लगती है और बुरी संगत, जिज्ञासा या अन्य किसी वजह से उन्होंने एक-दो बार भी इसका इस्तेमाल किया कि नशे के जाल में फंसने लगते हैं. आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में पिछले तीन दशकों में धूम्रपान के कारण 17.5 करोड़ लोगों की जान गई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल सिगरेट पीने की वजह से 80 लाख से ज्यादा लोगों की असामयिक मौत होती है. भारत में मौतों का यह आंकड़ा 10 लाख के करीब है. इसमें अगर अन्य तंबाकूजन्य उत्पादों के सेवन के आंकड़े भी जोड़ दिए जाएं तो भारत में हर साल लगभग 13.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन के कारण होती है.

जहां तक कोल्ड ड्रिंक्स की बात है तो हैदराबाद में पिछले दिनों सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा किए गए एक शोध में बताया गया कि कोल्ड ड्रिंक्स के हानिकारक प्रभावों के चलते दुनियाभर में हर साल लगभग 184000 मौतें हो रही हैं. इसलिए कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट-तंबाकू पर 35 प्रतिशत जीएसटी की सिफारिश बिल्कुल उचित है, बल्कि इसे और भी ज्यादा बढ़ाया जाना चाहिए ताकि लोग इनके सेवन के प्रति हतोत्साहित हों.  

टॅग्स :GST CouncilNarendra ModiजीएसटीGST
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम