लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शिंदे क्या कर रही थीं, बिग बॉस 11 के घर आने से पहले

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 15, 2018 02:52 IST

कॅरियर के चरम शिल्पा शिंदे के साथ ऐसा विवाद जुड़ा कि बैठकी के दिनों में आइटम डांस भी करना पड़ा।

Open in App

बिग बॉस के 11 सालों के इतिहास में शायद ही किसी सीजन के विजेता के लिए सोशल मीडिया में इतना हो-हल्ला मचा हो जितना शिल्पा शिंदे के लिए मचा है। वजह? हिन्दी पट्टी में उनकी धाक। उनका 'भाभी जी' होना। हिन्दी पट्टी के लोग उनमें अपनी भाभी देखते हैं। उनके बिग बॉस जितने पर जितने ट्वीट में भाभी जी लिखा गया उससे आधे में भी शिल्पा शिंदे नहीं लिखा गया। लोग आधिकारिक तौर पर उन्हें भाभी मानते हैं।

'भाभी जी घर पर हैं' आज भाभी का किरदार भले कोई और निभा रहा हो लेकिन दर्शकों की भाभी शिल्पा ही हैं। और माने भी क्यों ना उन्होंने हिन्दी टीवी जगत को पहली भाभी जो दी है। अर्से से दादी, नानी, सास, बहू जैसे किरदार मशहूर हो रहे थे। शिल्पा शिंदे ने इस मिथक को तोड़ा और दिखाया कि भाभी भी लोगों के दिलों को जीत सकती है।

असल में शिल्पा का 'भाभी' शब्द से जुड़ाव पुराना है। साल 2004 में ही वह सोप ओपेरा 'भाभी' से जुड़ी थीं। साल 2008 तक वह इससे जुड़ी रहीं। हालांकि, कॅरियर की शुरुआत उन्होंने साल 2001  में सोप ओपेरा 'कभी आए ना जुदाई' की किया था। इसके बाद संजीवनी, आम्रापाली, मिस इंडिया, मेहर-कहानी हक और हकीकत की, हातिम, रब्बा इश्क ना होवे, बिटियां अपनी या पराया धन, वारिस, मायका, चिड़ियाघर, दो दिल एक जान, देवों के देव... महादेव, लापतागंज जैसे धारावाहिकों में काम करती रहीं।

लेकिन साल 2015 उन्होंने एक धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाई। धारावाहिक का नाम, 'भाभी जी घर पर हैं', किरदार 'अंगूरी भाभी', पेटेंट डायलॉग 'सही पकड़े हैं', ऐसे मशहूर हुए जैसे फिल्म शोले। आम बोल चाल में, सोशल मीडिया में कमेंट्स में लोग अंगूरी भाभी के डायलॉग लिखने लगे। पर एक पुरानी कहावत है, 'अधिक मीठे में चीढ़ियां लग जाती हैं', वही शिल्पा शिंदे के साथ हो गया। दर्शकों में वह मशहूर होती गईं और धारावाहिक निर्माताओं से उनकी खटपट होती गई।

नतीजतन शिल्पा को साल 2017 के शुरुआती दिनों में ही धारावाहिक से निकाल दिया गया। उलट के निर्माताओं पर शिल्पा ने जो आरोप-प्रत्यारोप किए उसका निष्कर्ष रहा कि कॅरियर के चरम पर रहने के बावजूद शिल्पा को करीब 10 महीने तक घर बैठना पड़ा। अगर कहीं बिग बॉस विवादित शख्सियतों के बजाय कुछ और ढूंढ रहा होता तो 'भाभी' को काम कब नसीब हो पाता, कुछ कह नहीं सकते।

बिग बॉस में आने से पहले 10 महीने से घर बैठीं शिल्पा

चूंकि बिग बॉस की प्रचलन यही है कि विवादित लोगों को घर में लाओ इसलिए शिल्पा शिंदे को घर में जगह मिली। वरना इससे पहले कॅरियर के चरम पर आकर उनके साथ ऐसा खेल हुआ था कि 1 अक्टूबर 2017 को बिग बॉस शुरू होने के करीब 10 महीने पहले से उनके पास कोई काम नहीं था। सोने पर सुहागा ये कि बिग बॉस में उसे भी बुलाया गया जिससे शिल्पा शिंदे से विवाद था, 'भाभी जी घर पर हैं' मेकर विकास गुप्ता।

अब चूंकि शिल्पा बिग बॉस जीत चुकी हैं तो अघोषित तौर पर उन्होंने विकास गुप्ता से लड़ाई जीत ली है। घर में बने समीकरणों को देखकर कई बार लगा कि बाहर आगर दोनों फिर से साथ काम करने लग जाएंगे। लेकिन कितने ही बिग बॉस विजेताओं के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए हैं। इसलिए अब शिल्पा की नजर उधर भी होगी। क्योंकि बैठकी दिनों में शिल्पा ने ऋषि कपूर अभिनीत 'पटेल की पंजाबी शादी' में एक आइटम डांस भी किया था।

 

 

टॅग्स :शिल्पा शिंदेबिग बॉस 11बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?