लाइव न्यूज़ :

मशहूर और अमीर होना मुश्किल है, राजू श्रीवास्तव जैसा होना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है

By रंगनाथ सिंह | Updated: September 22, 2022 18:37 IST

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितम्बर को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहे हैं पत्रकार रंगनाथ सिंह।

Open in App

राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। हॉफ इंग्लिश हॉफ हिन्दी वल्गर स्लैंग भरी स्टैण्ड-अप कॉमेडी के अपमार्केट बनने से पहले राजू श्रीवास्तव पर्दे पर हमारे पूरे परिवार को खड़े-खड़े हँसाते थे। किसी को सपरिवार हँसाना बड़ी बात है। किसी क्लब में जाकर ऐसे जोक्स पर हँसना जिसे हम अपने माता-पिता या भाई-बहन या बेटे-बेटी के सामने न हँस सके गर्हित क्षेत्र के चुटकुले होते हैं, पारिवारिक क्षेत्र के नहीं।

मशहूर फिल्मकार एल्फर्ड हिचकॉक ने एक बार कहा था कि वो पारिवारिक फिल्में बनाते हैं क्योंकि जिन फिल्मों को पूरा परिवार एक साथ देख सके उनके दर्शक ज्यादा होते हैं। राजू श्रीवास्तव के निधन पर परिवार और परिवारिक को याद करने की वजह यह है कि हमारा पूरा परिवार राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनकर दुखी हो जाएगा। राजू श्रीवास्तव का देहावसान भारत की एक बड़ी आबादी के लिए पारिवारिक दुख होगा। अगर आप आजकल की चर्चित कॉमेडी सुनें तो राजू श्रीवास्तव या जसपाल भट्टी जैसे कॉमेडियन होने की अहमियत और ज्यादा खुलती जाती है।

राजू श्रीवास्तव के निधन पर सोशलमीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं में साफ-सुथरी कॉमेडी करने वाले स्टार वाली बात बार-बार देखने को मिल रही है। लोग उन्हें इसलिए याद कर रहे हैं कि वो लोगों को हँसाने के लिए 'कमरे के नीचे' के नहीं उतरते थे। वह आम जनजीवन से विद्रूप और विडम्बनाओं की बारीक दरारों से हास्यरस निचोड़ते थे जो कई बार दारुण सत्य को उघाड़ने का भी काम करती थी। 

राजू श्रीवास्तव को करीब से जानने वालों ने उनके आरम्भिक संघर्ष को याद किया है। उनके कानपुर, लखनऊ और मुम्बई के जीवन को याद किया है। संयोगवश मेरी उनसे एक मुलाकात हुई थी। हमारे बीच नम्बर का आदान-प्रदान हुआ। कुछेक बार फोन पर बातचीत भी हुई थी। राजू श्रीवास्तव जिस विनम्रता से पेश आते थे उसके सामने मैं बहुत असहज महसूस करता था। बातचीत में वो भाईसाहब कहकर सम्बोधित करते थे। मैंने उनका टोका भी कि आप बड़े हैं तो भी उन्होंने वही जारी रखा। मुझे लगा शायद वो पत्रकारों से इसी लहजे में बात करते होंगे।

पत्रकार के तौर पर किसी से मिलते या बातचीत करते समय हमें अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना होता है क्योंकि इमोशन के प्रोफेशन की राह में आने का डर रहता है। कई बार उनसे कहना चाहा कि मैं और हमारा पूरा परिवार आपका फैन रहा है लेकिन कह नहीं पाया इसका अफसोस है। 

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनकी कॉमेडी को दुनिया याद कर रही है। मैं पर्सनली उनके हुनर के साथ-साथ उनकी शख्सियत को याद रखना चाहूँगा। शोहरत और दौलत मिलने के बाद सहज और सभ्य रह पाना दुर्लभ गुण है। राजू श्रीवास्तव जितने या उनसे ज्यादा लोकप्रिय और धनी कॉमेडियन कई होंगे लेकिन उनके जैसी तबीयत वाले मुम्बई से लेकर दिल्ली के बीच कितने हैं! अंगुली पर गिने जा सकें, इतने भी नहीं। मशहूर और अमीर होना मुश्किल है, राजू श्रीवास्तव जैसा होना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है। 

पत्रकार होने के नाते आप अक्सर मशहूर, अमीर और सत्ताधारी लोगों से मिलते हैं लेकिन ऐसे लोगों की दुनिया में राजू श्रीवास्तव जैसे लोग बहुत कम मिलते हैं।

आज इतना ही। शेष, फिर कभी। प्रेम एवं आदरपूर्ण नमन राजू श्रीवास्तव

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवहिन्दी सिनेमा समाचाररंगनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!