लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: मिर्जा गालिब फिल्म ने अजीम शायर को किया था जीवंत

By विवेक शुक्ला | Updated: December 27, 2024 06:35 IST

फिल्म देखने के बाद पंडित नेहरू ने सोहराब मोदी से कहा, ‘‘आपने गालिब को जीवित कर दिया है.’’

Open in App

वह 1940 का दशक था. देश में ब्रिटिश शासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा था. देश और दिल्ली में भी लगातार आंदोलन हो रहे थे. मशहूर उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो उन दिनों दिल्ली में थे. वे ऑल इंडिया रेडियो में काम कर रहे थे. मंटो के साथ उर्दू के मशहूर अफसानानिगार कृष्ण चंदर भी काम करते थे. जब भी उन्हें खाली समय मिलता, वे दोनों दिल्ली की खाक छानने के लिए निकल पड़ते. यह नामुमकिन है कि ये दोनों दिल्ली-6 में मिर्जा गालिब के घर और बस्ती निजामुद्दीन में उनकी कब्र में कभी न गए हों. मंटो ने दिल्ली में रहते हुए ‘मिर्जा गालिब’फिल्म लिखी थी. ये 1955 में रिलीज हुई थी.

गालिब की मजार तमाम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. उर्दू शायरी पढ़ने वाले और गालिब पर गंभीर रिसर्च करने वाले भी यहां आते हैं. एक दौर था जब यहां पाकिस्तानी भी नियमित रूप से दस्तक देते थे. यह उन दिनों की बात है जब दोनों देशों के नागरिक सरहद के आर-पार आराम से आते-जाते थे. गालिब अकादमी के सचिव डॉ. अकील अहमद कहते हैं, ‘‘जो गालिब के गहरे दार्शनिक विचारों  पर शोध करते हैं, वे भी यहां हैं.’’

गालिब की मजार आज जिस रूप में है, इसे खड़ा करने में हमदर्द दवाखाना के फाउंडर हकीम अब्दुल हमीद का अहम रोल था. उन्होंने ही गालिब अकादमी स्थापित की थी. वे कहते थे कि मजार और इसके आसपास हालत काफी खराब थी. उन्होंने इसका पुनर्निर्माण कराया. अगर बात गालिब अकादमी की करें तो इसका उद्घाटन 1969 में राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन ने किया था.

यहां  गालिब को समर्पित एक संग्रहालय है, जिसमें उनकी प्रतिमा, दुर्लभ पुस्तकें, दस्तावेज और प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की एक गैलरी है. हकीम अब्दुल हमीद ने इस लेखक को 1995 में बताया था, “गालिब की मजार का क्षेत्र जर्जर था जब तक कि उन्होंने इसे पुनर्जीवित करने के लिए कदम नहीं उठाया था.”

‘मिर्जा गालिब’ 1954 में रिलीज हुई तो उसकी स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में भी हुई. राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की कई गणमान्य हस्तियों के साथ इसे देखा और पसंद किया. फिल्म देखने के बाद पंडित नेहरू ने सोहराब मोदी से कहा, ‘‘आपने गालिब को जीवित कर दिया है.’’

इसमें भारत भूषण ने गालिब की भूमिका निभाई. मिर्जा गालिब ने अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक और हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रपति का रजत पदक जीता. बेशक, मिर्जा गालिब फिल्म ने उस अजीम शायर को जिंदा कर दिया था. इसका श्रेय मंटो को भी जाता है.

टॅग्स :मिर्जा गालिबफिल्महिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड फ्लैशबैक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?