लाइव न्यूज़ :

मधुबाला: दुनिया की सबसे हसीन औरत का दिल! जा ख़ुदा तुझे माफ किया...

By रंगनाथ सिंह | Updated: February 23, 2022 10:54 IST

मधुबाला का जन्म 14 फ़रवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। छह साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली मधुबाला का 23 फ़रवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में देहांत हो गया था। मधुबाला को जन्मजात दिल की बीमारी थी जो उनकी मौत का कारण बनी।

Open in App
ठळक मुद्देआज 23 फरवरी को फिल्म अभिनेत्री मधुबाला की पुण्यतिथि है.मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। 23 फरवरी 1969 को मुम्बई में उनका निधन हो गया।

देखने वाले कहते हैं वो पूरब की वीनस थी। वीनस, सौन्दर्य और प्रेम की ग्रीक देवी। वीनस सच थी या कल्पना, पता नहीं। मधुबाला हकीकत थी। वीनस के बारे में लोगों ने बस सुना था। मधुबाला को दुनिया ने देखा। देखने वाले कहते हैं हिन्दी सिनेमा की जमीं पर ऐसा सरापा नूर फिर नहीं उतरा।

उसके चाहने वाले कहते हैं, वो दुनिया की सबसे हसीन औरत थी। जिस दिलीप कुमार के लाखों दीवाने थे, वो उसकी एक झलक पाने के लिए 100 मील कार चलाकर मुंबई से पुणे जाया करते थे। जिस शम्मी कपूर के याहू पे लाखों दिल थिरक उठते थे, उसका दिल उसकी एक झलक से लरज जाता था।

बाकमाल लेखक-निर्देशक कमाल अमरोही घण्टों उसका दुपट्टा न ढुलक जाए, ये एहतियात किया करते थे। नायक-खलनायक प्राणनाथ जिसके एक गुलाब से मोम जैसे पिघल गये थे। उन्हें देखकर मनोज कुमार के दिल में गजल गूँजने लगती थी। उन्हें पहली बार देखकर बाल ठाकरे को लगा था कि आज का दिन बन गया! 

केदार शर्मा जैसे आला निर्देशक उसकी कमसिनी पर पहली नज़र में फिदा हो गये थे। शोमैन राज कपूर को केदार शर्मा ने जब बतौर एक्टर ब्रेक दिया और तो उनसे राज ने पूछा - हिरोइन कौन रहेगी? केदार ने पूछा, तुम्हें कौन चाहिए? राज कपूर ने कहा- मधुबाला मिलेगी! 

रुपहले पर्दे पर नारी रूप की सबसे मनोहारी नक्काशियाँ करने वाले राज कपूर को लगता था, “मधुबाला को ख़ुद ईश्वर ने अपने हाथों, संगमरमर से तराशा है। वैसे ही जैसे मुगले-आजम (फिल्म) के संगतराश को दुनिया का सबसे खूबसूरत मुजस्समा बनाने का हुक्म मिला तो उसने बुत की जगह अनारकली (मधुबाला) को पेश कर दिया और उसकी खूबसूरती से बादशाह और शाहजादे सलीम दोनों का दिल बिंध गया। संगतराश जानता था, मधुबाला फानी दुनिया के सबसे बड़े संगतराश (खुदा) का अजीम शाहकार थी।

बुरा ये हुआ, खुदा भी इंसानों का खुदा निकला। बन्दों की तरह खुदा भी एक भूल-गलती कर बैठा। कमबख्त, ना जाने किस हड़बड़ी में था। खुदा, ने दुनिया की सबसे हसीन औरत के दिल में सुराख छोड़ दिया। आह....जा खुदा, इस खता के लिए तुझे माफ किया....

टॅग्स :मधुबालाबर्थडे स्पेशलदिलीप कुमारराज कपूरशम्मी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?