लाइव न्यूज़ :

मंत्री संतोष सुमन के इस्तीफे पर राजद ने कसा तंज, कहा- "इस्तीफे से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा"

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2023 16:18 IST

बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब बिहार में राजनीति गरमा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी ने दिया इस्तीफा नीतीश कैबिनेट में मंत्री थे संतोष सुमन मांझीशक्ति यादव ने कहा कि पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है

पटना:  बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है।

इस बीच महागठबंधन की ओर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि संतोष सुमन को लालू यादव ने एमएलसी बनाया। नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया। इस्तीफे से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनके पिता जीतन मांझी को नीतीश कुमार ने ही सीएम बनाया था।

उन्होंने कहा कि इन लोगों की पार्टी (हम) को 23 को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में आमंत्रित भी नहीं किया गया था। यह लोग बार-बार गठबंधन बदलते हैं। एनडीए में फिर जाते हैं या जो करें फर्क नहीं पड़ेगा।

शक्ति यादव ने कहा कि पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। यह हम पार्टी का फैसला है कि वह कैबिनेट में नहीं रहेंगे। लोग कई तरह की बात करते रहते हैं। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए।

उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं, जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था। महागठबंधन में अनदेखी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोग हटते हैं तो अनदेखी का आरोप लगाते हैं।

अब तक कैबिनेट में थे तो अनदेखी नहीं हो रही थी क्या? जन्नत का रास्ता किसने-किसको दिखाया है, ये हम नहीं जानते हैं क्या?

टॅग्स :आरजेडीबिहारजीतन राम मांझीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'