लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- जदयू टूट रही है तो तोड़ लीजिए

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2023 14:31 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अगर उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है तो तोड़ ले। हम लोगों को बर्बाद करने के चक्कर में हैं। राज्यपाल बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आप लोगों ने कहा है, हमको तो पता भी नहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शाष्त्री को श्रद्धांजलि दीमीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पर साधा निशानाकहा- जदयू टूट रही है तो तोड़ ले, बहुत अच्छा होगा

पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर गांधी जी को नमन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने सबको बर्बाद कर दिया है और अब हमको (जदयू) बर्बाद करने पर लगे हुए हैं। नीतीश ने कहा कि उनलोगों को जो करना है करने दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को कौन रोक रहा है। जदयू टूट रही है तो तोड़ ले। बहुत अच्छा होगा।

मीडियाकर्मियों ने पूछा था कि भाजपा कह रही है कि जदयू टूट रहा है। इसके लिए वे लोग मंत्री अशोक चौधरी और विधायक सुदर्शन के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का हवाला दे रहे हैं। इस सवाल को नीतीश कुमार सही तरीके से नहीं समझ पाये तो उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा कि ये लोग क्या पूछ रहे हैं? तेजस्वी यादव के बताये जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अगर उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है तो तोड़ ले। हम लोगों को बर्बाद करने के चक्कर में हैं। छोड़ दीजिए कोई मतलब नहीं है। लेकिन इन सब चीजों का प्रचार करता है।

वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारने के सवाल पर नीतीश कुमार ने जवाब नहीं दिया और सीधे कहा कि छोड़िए न, इसको। राज्यपाल बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आप लोगों ने कहा है, हमको तो पता भी नहीं। मोदी को कहिए पहले अपने राज्यपाल बन जाएं। कृषि रोड मैप के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति को आमंत्रण भेजा गया है। सब कुछ तैयार है और इस बार राष्ट्रपति द्वारा शुरुआत होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि बापू की सभी बातों को मानकर काम कर रहे हैं। आप देखिए की कितना अच्छा मूर्ति यहां पर लगाया है। कितना बढ़िया है इन सब चीजों को देखिए और जो कुछ भी आज के दिन है तो बापू के बारे में ही सब चीजों के बारे में ही चर्चा कीजिए। यही हम आपसे आग्रह करेंगे कि एक दिन कम से कम उन्हीं के लिए बात किया कीजिए। वहीं, इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इसमें पार्टियां लगी हुई हैं। एक-एक बिंदु पर बात हो रही है। बहुत जल्द आप सबके सामने इंडिया एलाइंस की सीट का फिगर होगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPजेडीयूनरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'