लाइव न्यूज़ :

काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य!, कटेगा जदयू सांसद महाबली सिंह का टिकट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2023 18:23 IST

Lok Sabha Elections 2024: काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाउदनगर में रोहिणी आचार्य का ससुराल है, जहां गुरुवार को वह अपने ससुर स्वर्गीय राव रणविजय सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर पहुंची थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल लोकसभा चुनाव में राजद रोहिणी आचार्य को काराकाट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।अभी काराकाट सीट से जदयू के महाबली सिंह सांसद हैं। अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह ने कहा कि आपको कौन नहीं जानता।

Lok Sabha Elections 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य क्या काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी? उनके राजनीति में आने की संभावना की चर्चा शुरू हो गई है। अगले साल लोकसभा चुनाव में राजद रोहिणी आचार्य को काराकाट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

रोहिणी आचार्य ने पहली बार खुद इस बात के संकेत दिए हैं कि जनता चाहेगी तो वह चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि अभी काराकाट सीट से जदयू के महाबली सिंह सांसद हैं। उल्लेखनीय है कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाउदनगर में रोहिणी आचार्य का ससुराल है, जहां गुरुवार को वह अपने ससुर स्वर्गीय राव रणविजय सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर पहुंची थीं।

उनके साथ उनकी सास और पति समरेश सिंह थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बात की तो पहले रोहिणी ने इससे इनकार किया, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की चाहेगी तो इस पर विचार कर सकती हैं। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर पहले तो ना कहा, लेकिन जब यह कहा गया कि यदि आप काराकाट की सांसद रहेंगी तो इस इलाके का विकास तेज गति से होगा। इस पर कहा कि अभी तक तो वह अपने मां और पिताजी की सुन रही हैं।

जनता कहेगी तो उनकी भी सुन सकती हैं। फिलहाल वे जमीन पर कोई ऐसा काम नहीं कर रही हैं तो टिकट कैसे मिलेगा? जनता के बीच रहेंगी तब न टिकट मिलेगा। वहीं वहां उपस्थित अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह ने कहा कि आपको कौन नहीं जानता। सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। फील्ड बना हुआ है। आपको टिकट मांगने की जरूरत नहीं है।

तब रोहिणी आचार्या ने कहा कि हवा-हवाई वाला कोई काम नहीं। तमाम बातचीत के क्रम में उन्होंने यह जरूर कहा कि जनता बोलेगी तो जरूर सुनेंगी। बता दें कि लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी की शादी हिच्छन बिगहा निवासी मुंबई में आयकर अधिकारी रहे राव रणविजय सिंह के पुत्र समरेश सिंह के साथ 23 मई 2002 को हुई थी। तब यहां बारात आई थी। व्यापक चर्चा इस विवाह समारोह की थी। रोहिणी का विवाह तब सबसे महंगी शादी के साथ सत्ताधीश की पुत्री की शादी होने के कारण इलाके में सुर्खी बना था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'