लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाकपा-माले ने आरा और सीवान और भाकपा बेगूसराय, बांका और मधुबनी में तैयारी शुरू की, सीट को लेकर महागठबंधन में तकरार, जानें समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2023 15:57 IST

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी महागठंधन में शामिल वाम दलों ने अपनी पसंदीदा सीटों को किसी भी हाल में हासिल करना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।सभी की अपनी-अपनी दावेदारी है। माकपा फिलहाल सुरक्षित सीट की खोज में है।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के द्वारा कमर कसा जाने लगा है। सभी दलों ने अपनी सियासी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वाम दलों ने सीटों के बंटवारे के बिना ही अपनी तैयारी तेज करते हुए सीटों पर दावेदारी शुरू कर दी है। विपक्षी महागठंधन में शामिल वाम दलों ने अपनी पसंदीदा सीटों को किसी भी हाल में हासिल करना चाहती हैं।

ऐसे में महागठबंधन में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसका कारण यह है कि सभी की अपनी-अपनी दावेदारी है। विपक्षी गठबंधन में शामिल माकपा फिलहाल सुरक्षित सीट की खोज में है। पार्टी का मानना है कि पूर्व में नवादा एवं भागलपुर से जीत मिली है और समस्तीपुर जिला के उजियारपुर में पिछले चुनाव में तीसरा स्थान मिला था।

ऐसे में इन्हीं में से किसी एक पर चुनाव लड़ा जा सकता है। वहीं, भाकपा-माले ने दो सीटों आरा और सीवान में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जबकि भाकपा  बेगूसराय, बांका और मधुबनी में अपने पुराने और जिताऊ जनाधार की खोज में जुट गई है। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बताया कि मधुबनी में छह और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में दो बार हमारे पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हो चुकी है।

इन सीटों पर कई बार हमारे उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे हैं। बांका के दो चुनावों में भाकपा को सम्मानजक वोट मिला था। इसलिए इन सीटों पर हमारे दावे का तार्किक आधार है। बता दें कि भाकपा-माले ने आरा और सीवान लोकसभा क्षेत्रों में तैयारी कर रही है। आरा में 1989 में उसकी जीत हुई थी।

उस समय इंडियन पीपुल्स फ्रंट के नाम से भाकपा- माले चुनाव लड़ती थी। 2019 में आरा में माले उम्मीदवार राजू यादव को चार लाख 19 हजार वोट मिला था। इसी तरह सीवान भी उसका आधार क्षेत्र रहा है। सीवान में माले की कभी जीत नहीं हुई। लेकिन, तीन चुनावों में उसके उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे हैं।

भाकपा-माले और राजद के बीच 2019 के लोकसभा चुनाव में भी समझौता हुआ था। भाकपा स्वतंत्र लड़ी थी। भाकपा का जदयू के साथ 2014 में चुनावी समझौता हुआ था। जदयू ने उसके लिए बेगूसराय और बांका की सीट छोड़ दी थी।

टॅग्स :जेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवसीताराम येचुरीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'