लाइव न्यूज़ :

Independence Day: बिहार में विधान पार्षदों को गलत कार्ड भेजने पर आयुक्त ने दी सफाई, कहा-भूलवश ऐसी गलती हुई है

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2023 16:01 IST

पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने सफाई देते हुए कहा कि त्रुटि पता चलते ही पटना डीएम से बात हुई और तुरंत उसे ठीक करवाया गया। उन्होंने कहा कि भूलवश ऐसी गलती हुई है, किसी की भावना को आहत पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देनिमंत्रण पत्र में हुई गलती को लेकर सरकार की खूब फजीहत हुई गलत निमंत्रण पत्र भेजे जाने पर सरकार की सफाई सामने आईपटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भेजा गया था निमंत्रण पत्र

पटना:  बिहार की राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए खास लोगों को भेज गए निमंत्रण पत्र में हुई गलती को लेकर सरकार की खूब फजीहत हुई है। राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह और भाजपा विधायक जनक चमार को गलत निमंत्रण पत्र भेजे जाने पर सरकार की सफाई सामने आई है।

पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने सफाई देते हुए कहा कि त्रुटि पता चलते ही पटना डीएम से बात हुई और तुरंत उसे ठीक करवाया गया। उन्होंने कहा कि भूलवश ऐसी गलती हुई है, किसी की भावना को आहत पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था। 

दरअसल, 15 अगस्त 2023 को गांधी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजद विधान पार्षद सुनील सिंह को पटना के आयुक्त कुमार रवि की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा गया था। उसमें सुनील सिंह को बिहार विधान परिषद में विरोधी दल का उप मुख्य सचेतक बताया गया था। जिसको लेकर सुनील सिंह ने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला था।

वहीं भाजपा विधायक जनक चमार को भेजे गए निमंत्रण पत्र में जनक सिंह लिख दिया गया था।  सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण के कार्ड की तस्वीर डालते हुए लिखा था कि, “पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। वहीं जनक चमार को जनक सिंह बताकर उनके घर निमंत्रण कार्ड भेज दिया गया था। ये कार्ड भी पटना के आयुक्त कुमार रवि ने जनक चमार को भेजा है। इसके बाद जनक चमार ने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला है।"

जनक चमार ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘हे बिहार सरकार मैं जनक चमार हूं ना कि जनक सिंह और मैं बिहार विधान परिषद का सदस्य हूं ना कि बिहार विधानसभा का। अगर मान भी लें की जनक सिंह जी का कार्ड भूल बस मेरे पास आ गया होगा तो भी उसे पर बिहार विधानसभा लिखा होना चाहिए था ना कि बिहार विधान परिषद। जब बिहार के मुखिया ही मेमोरी लॉस की बीमारी से ग्रस्त हो तो फिर अधिकारियों से क्या ही अपेक्षा किया जाए।’

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'