लाइव न्यूज़ :

'एक-एक घर में जाकर शराबबंदी का सर्वे कीजिए', बिहार में सीएम नीतीश एक और सर्वेक्षण कराएंगे!

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 27, 2023 11:05 IST

अधिकारियों से नीतीश कुमार ने कहा कि एक-एक घर में जाकर पता कीजिए कि शराबबंदी का क्या प्रभाव है। सर्वे से ये पता चल जाएगा कि कौन-कौन लोग इसके पक्ष में हैं और कौन-कौन इसके खिलाफ।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार आजकल अपने बयानों के कारण ज्यादा चर्चा में रहते हैंनीतीश ने नशामुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित एक सरकारी समारोह में हिस्सा लियाकहा- 'एक-एक घर में जाकर शराबबंदी का सर्वे कीजिए'

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल अपने बयानों के कारण ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने शराबबंदी को लेकर फिर से कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल नीतीश ने नशामुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित एक सरकारी समारोह में कहा कि  एक-एक घर में जाकर पता करें कि कौन शराबबंदी के पक्ष में है और कौन खिलाफ है। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि मुझे सीमित क्षेत्रों के सर्वेक्षण पर आधारित रिपोर्ट नहीं चाहिए। 

बता दें कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध अप्रैल 2016 में लागू हुआ था। नीतीश कुमार को शराब से सख्त नफरत है ये अब जग-जाहिर है। समारोह में नीतीश कुमार ने कहा, "पांच साल पहले सर्वे कराया गया तो पता चला कि 1.64 करोड़ लोगों ने शराब  से तौबा कर ली। इसी साल में एक सर्वे से पता चला कि 1.82 करोड़ लोगों ने शराब को छोड़ दिया। इसी सर्वे से ये भी जानकारी मिली कि 99 फीसदी महिलाएं जबकि 92% मर्द शराबबंदी को सही मानते हैं। बिहार में शराबबंदी को लेकर हर रोज मेरे पास रिपोर्ट आती है।" नीतीश कुमार ने कहा कि अब तो सात साल हो गया और अब हम छोड़ने वाले नहीं हैं। नीतीश ने ये भी कह दिया कि केवल शराब पीने वाले अमीर लोग ही उनके खिलाफ हैं।

अधिकारियों से नीतीश कुमार ने कहा, "आपलोग ठीक ढंग से एक बार फिर से शराबबंदी का सर्वे कीजिए। हम तो कहेंगे एक-एक घर में जाकर पता कीजिए कि शराबबंदी का क्या प्रभाव है। हमलोगों ने जाति आधारित गणना कराई जिसमें एक-एक घर जाकर सभी चीजों की जानकारी ली गयी। उसी प्रकार एक-एक घर जाकर शराबबंदी को लेकर ठीक ढंग से आंकलन कीजिए। सर्वे से ये पता चल जाएगा कि कौन-कौन लोग इसके पक्ष में हैं और कौन-कौन इसके खिलाफ।"

शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके राजनीतिक गुरू कर्पूरी ठाकुर के शासन में भी बिहार में शराबबंदी करने की कोशिश हुई थी। लेकिन तब की सरकार केवल दो साल में गिर गई और उसके बाद के शासन द्वारा शराब पर प्रतिबंध हटा दिया गया। बिहार सीएम ने कहा कि 27 प्रतिशत सड़क दुर्घटना शराब पीने के कारण होती है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'