लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने कहा- राजद महिलाओं के प्रति खराब सोच रखने वाला दल, महिलाएं इनको मुंहतोड़ जवाब देंगी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2023 15:25 IST

चिराग पासवान ने कहा कि इन लोगों की सोच अभी भी उसी मानसिकता में उलझी हुई है, जहां पर यह लोग महिलाओं को सिर्फ पर्दे में और चूल्हा चौखट के कामों में लगा कर रखना चाहते है।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर प्रतिक्रिया जारी महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर मचा है हंगामाचिराग पासवान ने कहा- महिलाएं इनको मुंहतोड़ जवाब देंगी

पटना: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के तरफ से महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा किमहिलाओं को लेकर राजद के लोग कितनी खराब सोच रखते हैं, राजद के नेता बयान यह दर्शाता है। हम लोग इस तरह के छोटी सोच का समर्थन कभी नहीं कर सकते हैं। वो लोग महिलाओं को सिर्फ रंग-रूप वेशभूषा से जोड़कर देखते हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों की सोच अभी भी उसी मानसिकता में उलझी हुई है, जहां पर यह लोग महिलाओं को सिर्फ पर्दे में और चूल्हा चौखट के कामों में लगा कर रखना चाहते है। इन लोगों के समझ के परे है कि आज की तारीख में महिलाओं के तरफ से हर क्षेत्र में पुरुषों से अधिक कार्य किया जा रहा है। हमारे देश के सर्वोच्च पद पर जो है वह भी महिला है। इसके बावजूद यह लोग इस तरह की सोच रखते हैं तो लज्जा होती है इनकी सोच से। चिराग ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब महिलाएं इनको मुंहतोड़ जवाब देंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले भी इन लोगों को महिला जवाब देते रही है और आगे भी जवाब देगी। वहीं, ठाकुर की बात को लेकर तेजस्वी के तरफ से दिए गए बयानों के मामले में चिराग पासवान ने कहा कि एक तो यह लोग इबादत बयान देते हैं, उसके बाद जब इनसे सवाल किया जाता है तो खुलकर स्पष्टीकरण भी नहीं देते हैं। इन लोगों को यही सूट करता है महज अगड़ा-पिछड़ा की लड़ाई। आपके आंकड़े दिखाने से बेहतर है कि बिहार की जनता आपको कितना समर्थन करती है वह बताएं। 30 साल के बाद भी इनको आंकड़ा दिखा कर या बताना पड़े की बिहार में किस जाति के लिए इन्होंने कितना काम किया है तो यह अपने आप में शर्मनाक चीज है।

उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के बीच मची घमासान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कौन किसको कहां से सेट करना चाह रहा है? लेकिन यह बात सच है कि जदयू में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह बात हम आज से नहीं बल्कि लंबे समय से कह रहे हैं।

टॅग्स :चिराग पासवानआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'