लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- 'नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं, कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता'

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2023 17:08 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं। वह कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के नेताओं ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैप्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार बिमार हो गए हैंभाजपा ने कहा, वह कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के नेताओं ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार बिमार हो गए हैं। वह कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता।

इसलिए उनकी बातें अब दुध-भात के समान है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आराम करना चाहिए। वह कब किसको दोस्त किसको दुश्मन बनाएंगे कोई नहीं जानता है। शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा था कि यही उनके बच्चे हैं और यही सब कुछ हैं। इसपर विपक्ष ने एक बार फिर बयानबाजी शुरू कर दी है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार इतने डर क्यों जाते हैं। वह तो बेबाक बोलने वाले नेता थे, तो अब वह किससे डर रहे हैं? कितना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैं देख रहा हुं, इसलिए ही बोलते हैं कि नीतीश कुमार की बात अब दुध-भात है।

वह कुछ भी बोले उसका कोई महत्व नहीं है। अब कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय में नीतीश कुमार का रोल क्या है? वहां केंद्र का पैसा। हकीकत तो ये है जबतक कांग्रेस की सरकार रही एक इंच या एक रुपया उपलब्ध नहीं करवाया। जमीन राज्य सरकार ने उपलब्ध करवाया, लेकिन सारा पैसा केंद्र सरकार का लगा। 

वहीं राज्य में केंद्रीय विश्वविद्यालय के तौर पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय बनाने के लिए लगभग 6 सौ करोड़ रुपए पड़े हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जमीन ही नहीं दे रहे हैं। बिहार में ना एम्स के लिए जमीन है, ना रोड के लिए जमीन है, ना ही विश्वविद्यालय के लिए जमीन है, ना एयरपोर्ट के लिए जमीन है, केवल राज करने के लिए जमीन है। 

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के भाजपा में कभी शामिल ना होने वाले बयान को लेकर कहा कि उनको ’नेवता’ देने जा भी कौन रहा है? उनको बोला कौन रहा है? उन्होंने कहा कि 2013 में भी नीतीश कुमार ही भाजपा को छोड़ कर भागे थे। उनको तो प्रधानमंत्री बनना था और आज भी 2022 में भी नीतीश कुमार को किसी ने भगाया नहीं है।

वह खुद भागे हैं और उत्तराधिकारी भी तय कर दिए हैं कि यही बच्चा मेरा उत्तराधिकारी है। लेकिन उत्तराधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार का उत्तराधिकारी कौन होगा।

टॅग्स :बिहारBJPकांग्रेसजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'