लाइव न्यूज़ :

Bihar Weather Update: बिहार में जानलेवा हुआ लू का कहर, पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की गई जान, हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2023 17:50 IST

Bihar Weather Update: दक्षिण बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है और 18 जून से तापमान में गिरावट हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें।भोजपुर में मरने वालों में 4 बुजुर्ग जबकि दो युवक शामिल हैं।

Bihar Weather Update: बिहार में आसमान से आग बरस रहा है। हाल यह है कि भीषण गर्मी और लू के कहर से लोगों की जान लेने लगी हैं। राज्य में 24 घंटे के भीतर 11 लोगों की जान लू से चली गई है। मरने वालों में सबसे अधिक लोग भोजपुर के हैं। वहीं लू लगने से बीमार हुए बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। 

लू लगने से मरने वालों में भोजपुर में 6, रोहतास में 2, नालंदा में 1, जमुई और गया में 1-1 जबकि चार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। भोजपुर में मरने वालों में 4 बुजुर्ग जबकि दो युवक शामिल हैं। मृतक के परिजनों और डॉक्टरों ने मौत का कारण लू लगना बताया है।

वहीं सासाराम में दो सैप जवानों की मौत लू लगने के कारण हो गई है। दोनों जवानों को कचहरी गेट पर तैनात थे। मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में बढ़ते तापमान से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

दक्षिण बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है और 18 जून से तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है और कहा है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबिहारपटनाहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'