लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिले, कयासों का दौर शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2023 15:42 IST

Bihar Politics News: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच कई सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। इससे दो दिन पहले लालू यादव नीतीश से मिलने एक, अणे मार्ग पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश लालू से मुलाकात के बाद केंद्र की सियासत की ओर रुख करेंगे।अपने पद पर बने रहकर इंडिया अलायंस के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।महागठबंधन के भीतर कोई बड़ा सियासी खेल चल रहा है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीधे राबड़ी आवास पहुंच गए। नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। यहां उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। जिसके बाद अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच कई सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। इससे दो दिन पहले लालू यादव नीतीश से मिलने एक, अणे मार्ग पहुंचे थे। चर्चा है कि नीतीश लालू से मुलाकात के बाद केंद्र की सियासत की ओर रुख करेंगे।

इसके लिए वो पहले लालू से मिलकर उनकी सहमति के बाद कदम उठाने वाले हैं, तो फिर क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की कमान राजद को सौंप देंगे या फिर जिस तरह नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव प्रचार किया था, उसी तर्ज पर ही वो अपने पद पर बने रहकर इंडिया अलायंस के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

हालांकि कयास भी लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन के भीतर कोई बड़ा सियासी खेल चल रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की लगातार मुलाकातें हो रही हैं। एक महीने में पांचवीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है।

इस बात की चर्चा तेज है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि गठबंधन में जदयू को काफी कम सीटें मिल रही है। जदयू की जो सीटिंग सीटें हैं, उससे भी कई सांसदों का इस बार पत्ता कटने जा रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि महागठबंधन में जदयू को कम सीटों मिलने का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर रहे हैं।

टॅग्स :पटनाराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'